UP Fatehpur News: फतेहपुर की बिंदकी तहसील के जहानाबाद कस्बे में अपनी जमीनों पर सैकड़ो साल से काबिज व्यापारियों को बेदखल करने पर हंगामा खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यहां पर 628 दुकान करीब 100 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी खुलती चली आ रही है, कुछ दबंग लोग जबरन दबाव बनाकर अब उन दुकानों पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापारियों ने इसी के विरोध में लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, बीते तीन दिनों से व्यापारी लगातार धरना प्रदर्शन कर ऐसी कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। बता दे की जहानाबाद कस्बे के लालूगंज इलाके में पुस्तैनी दुकानदारों की दुकानों को खाली करने की कोशिश की जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि कुछ दबंग बगैर कागजात के उन्हें उनकी पुस्तैनी दुकानों से बेदखल कर रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि इन दबंगों के पुरखों ने उन्हें यह दुकान पट्टे पर दी थी, तब से वह लगातार इन दुकानों में व्यापार कर रहे हैं। अब एक झटके में रोजी-रोटी छिन जाने को लेकर चिंतित व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

