UP Jhansi News: खबर झांसी के गुरसराय से है। जहां डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशो को गुरसराय पुलिस ने गिरफतार करने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए अपराधियो का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास बताया गया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया की रात्रि में गुरसराय पुलिस गस्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पांच लोग आड़ी सड़क के किनारे बैठे हुए है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी पर पांचों शातिर बदमाशो को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से अवेध असलहा और कारतूस और लोहे की रॉड जो चोरी और डकैती में काम आती है। उसे बरामद किया। इसके साथ ही पकड़े गए बदमाशो का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास बताया गया है। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। वही गिरफ्तार हुए बदमाशो को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। वही बदमाशो ने उल्दन ओर टहरौली थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

