UP Jhansi News: नवरात्र के अवसर पर आयोजित डांडिया नाईट में उस वक़्त खलल पड़ गया, ज़ब कार्यक्रम की मुस्लिम एंकर के स्टेज पर पहुंचते ही लाइट बंद क़र दी गई। जानकारी पर पता चला कि वेंक्वेट हाल संचालक द्वारा जानबूझकर लाइट बंद की गई है। आयोजक मयंक अनुरागी इटी क्लब ने बताया कि वेंक्वेट हाल संचालक द्वारा कहा गया है कि बेबी इमरान के स्टेज पर रहने के कारण लाइट बंद की गई है। मुस्लिम एंकर को बाहर क़र दें तो लाइट चालू क़र दी जाएगी।
इसके बाद जैसे ही बेबी इमरान ने स्टेज छोड़ा तो लाइट चालू क़र दी गई। लेकिन जैसे ही कुछ देर बाद बेबी इमरान ने फिर एंकरिंग शुरू की तो लाइट बंद क़र दी गई। बाद में आयोजकों ने बेबी इमरान से जाने को कहा और उन्हें गेट के बाहर क़र दिया, तब फिर कार्यक्रम शुरू हो गया।
पूरे मामले पर बेबी इमरान ने भी एतराज जताया और कलाकार के साथ ऐसे बर्ताव को गलत बताया। वहीं वेंक्वेट हाल संचालक मधुकर निरंजन ने सामने आने से इंकार क़र दिया।

