UP Amroha News: खबर अमरोहा से है जहां नेशनल हाईवे 9 पर जोया के सामने दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रकों में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर जोया के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आज गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे दो ट्रक मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रक नेशनल हाईवे 9 पर जोया के सामने पहुंचे तो पीछे वाले ट्रक ने आगे वाले ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही ट्रकों में आग लग गई। आग लगने से ट्रक चालक जयपुर निवासी मुकेश की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डिडौली थाना प्रभारी हरिवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। डिडौली थाना प्रभारी हरिवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

