UP Hardoi News: हरदोई में मामूली कहासुनी में बाप बेटे में विवाद इतना बढ़ा कि हिस्ट्रीशीटर बेटे ने शराब के नशे में पिता पर ईंट से वार कर दिया। इस वारदात में पिता बुरी तरह घायल हो गया,उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और हत्यारा बेटे की तलाश शुरू कर दी।
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के भट्ठपुरवा में उस समय सनसनी फैल गई जब हिस्ट्रीशीटर बेटे कुलदीप में शराब के नशे में मोहल्ला में गाली गलौज करने से माना करने पर अपने पिता सुनील पर ईंट से वार कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

