UP Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर ब्लॉक के ग्राम ढकरवारा में बनी गौशाला की एक दयनीय तस्वीर सामने आई, जिसमें गायों को प्रधान द्वारा समय से खाने को भुसा नहीं दिया जा रहा है।
वायरल वीडियो में गौ शाला में तैनात पति पत्नी कह रहें है कि सुबह के 10:00 बजे का समय है अभी तक भूसा भरने गया ट्रैक्टर वापस नहीं आया। जब मूंगफली का भूसा आएगा तब गायों को भूसा दिया जाएगा। जब गौ सेवक से पूछा गया कि लगभग कितने बजे गायों को खाने को दिया जाएगा तब उसने बताया लगभग 11:00 बजे मुंगफली का भूसा भर के आयेगा तब भूसा खाने को मिलेगा।
जब भूसा के बारे में पूछा की क्या गो शाला में भूसा नहीं हैं? तो बताया कि, गेंहू का भूसा नही मुंगफली का भूसा देना है। जब खेत से मुंगफली का भूसा आएगा तभी हम लोग गायों को खाने को भूसा देंगे।
वही जब गौशाला में जानवरों की हालत देखी तो जानवर भूख के मारे इतने मोहताज थे की खाने के इंतजार में तड़प रहे थे। कुछ गो माता तो जाली के बाहर लगी हरी घास एवम कटीली झाड़ी को खाने को मोहताज थी।
वीडियो से साफ जाहिर होता है कि, मुख्यमंत्री ने जिले अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि गौशालाओं में कोई भी लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। योगी जी के आदेशों का असर तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। योगी जी की गाय भूखी है ग्राम प्रधान की मनमर्जी से चल रही है गौशालाएं।
ग्राम प्रधान या अधिकारियों की लापरवाही कहीं जाए जो समय से गायों को खाने को भूसा नही दिया जा रहा है। यह जांच का विषय है कि किस की लापरवाही है।

