Mahakumbh 2025: Do not make these mistakes in Mahakumbh 2025, otherwise you may have to face trouble
Mahakumbh 2025: महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं. आस्था, विश्वास और संस्कृति का महासंगम होता है, अपने भक्तों का स्वागत करने के लिए. इस बार, कुंभ का आकार महाकुंभ में बदल चुका है और इसका रंग-रूप, भव्यता, और दिव्यता पहले से कहीं ज्यादा चमकदार और आर्कषक है. प्रयागराज की धरती पर होने वाला यह महाकुंभ एक ऐतिहासिक और पवित्र यात्रा का रूप ले चुका है, जो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के आस्थावान लोगों को आकर्षित करता है.
पढ़ें : मनुष्य के 12 साल, देवताओं के 12 दिन… पौराणिक कथाओं से जुड़ा है महाकुंभ का रहस्य

6 प्रमुख स्नान तिथियों के कारण कुंभ बना चर्चा का केंद्र
2025 का महाकुंभ, विशेष रूप से 6 प्रमुख स्नान तिथियों के कारण चर्चा का केंद्र बनेगा. हर दिन एक नई श्रद्धा, एक नया उत्साह और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा.तो आइए जानते हैं, इस बार के महाकुंभ में कब और कौन-कौन सी तिथियाँ हैं, जिनका इंतजार हर भक्त और साधक कर रहा है
पहली तारीख. 13 जनवरी – पौष पूर्णिमा
कुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होगी, जब लाखों श्रद्धालु संगम की पवित्र नदियों में स्नान करेंगे, जो पूरे भारत के आस्था के प्रतीक के रूप में स्थापित है.यह दिन महाकुंभ के महत्व को समझाने वाला एक ऐतिहासिक पल होगा
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दूसरी तारीख.14 जनवरी – मकर संक्रांति
मकर संक्रांति का दिन महाकुंभ का सबसे शुभ और खास दिन होता है.इस दिन सूरज उत्तरायण होते हैं और संगम में स्नान का महत्व बढ़ जाता है. सूरज की किरणों में स्नान करने के बाद भक्तों की आत्मा में एक नई ऊर्जा का संचार होता है.
तीसरी तारीख .29 जनवरी – मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या पर मौन साधना और गंगा में स्नान का विशेष महत्व है.यह दिन आस्था और साधना का उत्सव होता है. इस दिन का स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है
चौथी तारीख.03 फरवरी – बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का दिन एक नया उत्साह लेकर आता है. यह दिन नव जीवन, नए रंग और उमंग का प्रतीक होता है. संगम के तट पर देवी सरस्वती की पूजा और स्नान का विशेष महत्व है।
Watch Live News, Breaking News, Latest News online News watch india, Delhi Election 2025
पांचवी तारीख.12 फरवरी – माघी पूर्णिमा
माघी पूर्णिमा का स्नान विशेष पुण्य और आशीर्वाद का दिन होता है.यह दिन विशेष रूप से उन साधकों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो ध्यान, साधना और आत्मा के उत्कर्ष के लिए प्रयागराज आए हैं.
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
छठी औऱ अंतिम तारीख.26 फरवरी – महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि पर एक अद्भुत माहौल होता है.यह दिन शिवभक्तों के लिए विशेष होता है, और इस दिन संगम में स्नान करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है.
महाकुंभ केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी एकता और हमारी परंपराओं की धरोहर है. यह एक ऐसा पल है जब लाखों लोग एक साथ मिलकर पुण्य अर्जित करते हैं और समाज में शांति का संदेश फैलाते हैं.यहां, हर कदम पर एक नया अध्याय लिखा जाता है, जो जीवनभर याद रखा जाता है.

