Rain alert in Uttarakhand: It may rain in many districts today, Meteorological Department has issued a yellow alert
Today’s Weather Update: देशभर में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है, खासतौर पर उत्तर भारत में ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बाधित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बारिश और बर्फबारी का अनुमान
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान: 11 जनवरी को गरज के साथ हल्की बारिश।
उत्तराखंड: 11 और 12 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर बारिश।
पढ़ें: उत्तराखंड में धूप-छांव का खेल, मौसम के मिजाज में बदलाव, सर्दी का सितम बढ़ा
राजस्थान: 11 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 11 और 12 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, 11 जनवरी को भारी बारिश की संभावना।
केरल और माहे: 12 जनवरी को हल्की बारिश।

कोहरे और ठंड का प्रकोप
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने रात और सुबह के समय दृश्यता बेहद कम कर दी है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है:
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश: 10 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी।
हिमाचल प्रदेश और बिहार: 11 जनवरी तक कोहरे का अनुमान।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 9 जनवरी तक घना कोहरा।
असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 13 जनवरी तक कोहरा जारी रहेगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
न्यूनतम तापमान में बदलाव
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
पूर्वी भारत में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
गुजरात में तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
शीतलहर का प्रभाव
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है:
9 जनवरी: हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश
8 जनवरी: राजस्थान
9 और 10 जनवरी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद
पढ़ें: यूपी में जानलेवा हुई ठंड, 11 की मौत, अगले 10 दिनों के लिए अलर्ट जारी
मौसम का जनजीवन पर असर
ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों और हवाई सेवाओं में देरी हो रही है, जबकि कई उड़ानें रद्द भी की गई हैं। सड़कों पर घने कोहरे से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। राज्य सरकारों को भी राहत शिविरों और ठंड से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

