UP Sambhal News: After Ayodhya, now it is Sambhal's turn! 65 feet high statue of Shri Ram built, CM Yogi will inaugurate it soon
UP Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल का चंदौसी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां अब भगवान राम की 65 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन भगवान श्री राम की प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है।
पढ़ें : नकडू से बना नंदलाल…34 सालों से होमगार्ड बनकर नौकरी कर रहा था गैंगस्टर, ऐसे खुला राज!
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने रामबाग धाम ट्रस्ट को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रामबाग ट्रस्ट के पदाधिकारी अमित कुमार (Amit Kumar, Officer) जनपद संभल के चंदौसी में मिनी वृंदावन रामबाग (Mini Vrindavan Rambagh) में करीब 65 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। यह 31 मई 23 से निरंतर बन रही है। मुख्यमंत्री योगी इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है। फिलहाल धाम का सौंदर्यीकरण चल रहा है। जैसे ही यहां का कार्य पूरा हो जाएगा, सीएम योगी यहां आएंगे। उन्हीं के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।
भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा के निर्माण की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने रामबाग धाम ट्रस्ट को एक पत्र भेजा है। दोनों ने पत्र में भगवान श्री राम की प्रतिमा के निर्माण की शुभकामनाएं दी हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ट्रस्ट के लोगों ने बताया प्रभु श्री राम की यह प्रतिमा भव्य और अलौकिक है, क्योंकि इसमें उन्हें एक हाथ में धनुष लिए और दूसरे हाथ में आशीर्वाद की मुद्रा में खड़े हुए दर्शाया गया है। यही नहीं, विशाल प्रतिमा के समीप ही अशोक वाटिका का भी निर्माण किया जा रहा है।

