Sonia Mann Joins AAP: पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान की राजनीति में एंट्री, केजरीवाल ने किया स्वागत
पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई. सोनिया मान किसान नेता एस.बलदेव सिंह मान की बेटी हैं. यह जानकारी आप के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई है.
Sonia Mann Joins AAP: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनिया मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पढ़ें : एक्शन मोड में सीएम रेखा गुप्ता , इन समस्याओं के समाधान का दिया अल्टीमेटम!
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनिया मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत
आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया, “कीर्ति किसान यूनियन नेता एस. बलदेव सिंह जी की बेटी और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। हम उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हैं।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कौन हैं सोनिया मान?
सोनिया मान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह पंजाबी फिल्मों के अलावा मलयाली, हिंदी, मराठी और तेलुगू सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। सोनिया का जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई अमृतसर के डीवीए कॉलेज से पूरी की।सोनिया अब तक कई फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। वे सिद्धू मूसेवाला और एक जस्सी गिल के साथ भी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
किसान आंदोलन में रहीं थीं सक्रिय
सोनिया मान दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन में भी खूब सक्रिय रही थीं। उन्होंने गाजीपुर बार्डर और सिंघू बार्डर पर बार-बार पहुंचकर किसानों के बीच पहुंचकर जोश भरने का काम किया था। लंबे समय तक किसान आंदोलन से जुड़ने के बाद अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है
पढ़ें : योगी ने कठमुल्ला को उधेड़ा तो अखिलेश की सासें फूल गई, दिया ऐसा जवाब!
बलदेव मान की हत्या कर दी गई थी
सोनिया मान बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। सोनिया मान के पिता, एस. बलदेव सिंह मान, वामपंथी विचारधारा के नेता और कीर्ति किसान यूनियन के एक प्रमुख सदस्य थे। वह ‘हीरावाल दस्ता’ नामक अखबार के संपादक भी थे। साल 1986 में जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तब उनकी हत्या कर दी गई थी।
पंजाब पर AAP का फोकस
दो साल बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी की रणनीति अब पूरी तरह से पंजाब पर केंद्रित हो गई है। इस बीच सोनिया मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि वह पार्टी के लिए क्या भूमिका निभाती हैं और आगामी चुनावों में AAP के लिए कितनी प्रभावी साबित होती हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV