Maha Kumbh 2025 Conclusion Update: महाकुंभ 2025 का आज शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुंभ 2025 के सकुशल संपन्न होने पर यहां गंगा का विधिवत पूजन किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अरैल घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत की। योगी और अधिकारी झाड़ू लेकर मेला क्षेत्र की सफाई करते नजर आए। सीएम योगी ने स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम योगी ने अधिकारियों को गंगा घाटों की पूरी तरह सफाई कराने के निर्देश दिए।

पढ़े : महाकुंभ का औपचारिक समापन आज, सीएम योगी करेंगे सफाई और मेला कर्मियों को सम्मानित
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेक्टर 24 स्थित रानी दुर्गावती पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंच पर 15 सफाई कर्मियों और दो स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य कर्मियों में सेंट्रल अस्पताल की मेट्रन रमा सिंह और वार्ड ब्वॉय विशाल गुप्ता को सम्मानित किया गया।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अरैल में बने हेलीपैड पर उतरे और वहां से संगम गए जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे। गंगा पूजन के साथ ही आदित्यनाथ ने गंगा आरती भी की और घाट पर लौटते समय उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
आपको बता दें कि महाकुंभ के छठे और आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऐसा नजारा अब तक किसी भी महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर देखने को नहीं मिला। बुधवार को रात 8 बजे तक 66.30 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। महाकुंभ की शुरुआत यानी 13 जनवरी से लेकर 25 फरवरी की रात 8 बजे तक 64.77 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। बुधवार को रात 8 बजे तक स्नान करने वाले 1.53 करोड़ श्रद्धालुओं को जोड़ लिया जाए तो अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 66.30 करोड़ हो गई है।

