Sliderझारखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Encounter in Jharkhand: बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बदमाश विवेक दस्ता भी मारा गया

झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक दस्ता भी शामिल है।

Encounter in Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिले के लुगुबुरु पहाड़ी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक दक्ष भी शामिल है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की मुठभेड़ इनामी नक्सली विवेक दस्ते से हुई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। यह मुठभेड़ बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली और सोसो के पास सोमवार सुबह शुरू हुई। सर्च ऑपरेशन के साथ ही मृत नक्सलियों की पहचान भी की जा रही है।

आठ नक्सली ढेर

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को बोकारो जिले के लुगुबुरु पहाड़ी इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी से इलाका गूंज उठा। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने अब तक मौके से 2 इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक पिस्टल, 8 देसी राइफल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

इनामी नक्सली मारा गया

बताया जा रहा है कि एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते की मूवमेंट की गुप्त सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली विवेक समेत उसके दस्ते के आठ नक्सली मारे गए।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मृतकों में 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी शामिल हैं। हालांकि, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button