मनोरंजन

Harry Potter: 5000 ऑडिशन फेल, फिर मिला वो एक बच्चा जिसने रच दिया ‘हैरी पॉटर’ का इतिहास, पढ़िए पूरी कहानी

Harry Potter: हैरी पॉटर… एक नाम जो आज सिर्फ किताबों या फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के बचपन, कल्पना और भावनाओं का हिस्सा बन चुका है। जादू, दोस्ती और संघर्ष से भरी इस कहानी ने दुनिया भर में एक पूरी पीढ़ी को मंत्रमुग्ध किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जादुई किरदार के लिए एक ऐसा वक्त भी आया जब 5000 बच्चों में से एक भी “वो” नहीं मिला जो असली हैरी लगे?

Harry Potter: हैरी पॉटर… एक नाम जो आज सिर्फ किताबों या फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के बचपन, कल्पना और भावनाओं का हिस्सा बन चुका है। जादू, दोस्ती और संघर्ष से भरी इस कहानी ने दुनिया भर में एक पूरी पीढ़ी को मंत्रमुग्ध किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जादुई किरदार के लिए एक ऐसा वक्त भी आया जब 5000 बच्चों में से एक भी “वो” नहीं मिला जो असली हैरी लगे?

मशहूर लेखक जे.के. रॉलिंग की किताबों पर जब हैरी पॉटर फिल्म बनाने की योजना बनी, तो सबसे बड़ी चुनौती थी – हैरी के चेहरे को पर्दे पर ढूंढना। फिल्म के निर्देशक क्रिस कोलंबस को एक ऐसा चेहरा चाहिए था जिसमें मासूमियत भी हो, तीव्रता भी और आंखों में एक अलग ही चमक हो। फिर कैसे और कहां मिला उन्हें उनका ‘हैरी पॉटर’? आइए जानते हैं ये पूरी कहानी।

पढ़ें: Ban on Indian Songs in Pakistan: सोशल मीडिया प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान ने भारतीय गानों के प्रसारण पर लगाई पाबंदी

5000 ऑडिशन, पर ‘हैरी’ जैसा कोई नहीं मिला

फिल्म ‘Harry Potter and the Sorcerer’s Stone’ की कास्टिंग के लिए लगभग 5000 बच्चों का ऑडिशन लिया गया। हर बार नई उम्मीद से बच्चे आते, पर हर बार मेकर्स को लगता – “ये हैरी नहीं है।” वजह थी – हैरी का किरदार बेहद खास था। वो एक अनाथ बच्चा था, जिसकी आंखों में उदासी के साथ उम्मीद की चमक होनी चाहिए थी। लेकिन इतने सारे ऑडिशनों के बावजूद, कोई भी निर्देशक क्रिस कोलंबस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

डेविड कॉपरफील्ड ने बदली किस्मत

एक दिन क्रिस कोलंबस एक नाटक देखने गए, जो चार्ल्स डिकेन्स की कहानी ‘David Copperfield’ पर आधारित था। वहां उन्होंने जिस बच्चे को डेविड की भूमिका में देखा, उसके अभिनय और आंखों की गहराई ने उन्हें रोक लिया। वो बच्चा था डेनियल रेडक्लिफ। क्रिस को यकीन हो गया – यही है उनका ‘हैरी पॉटर’। उन्होंने तुरंत कास्टिंग टीम से बात की और डेनियल से संपर्क किया।

पढ़ें: House Arrest Show Controversy: OTT पर अश्लीलता की हद! एजाज खान के शो पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन!

जब डेनियल के माता-पिता ने किया इनकार

लेकिन कहानी में ट्विस्ट आया, जब डेनियल के माता-पिता ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। वे चाहते थे कि डेनियल अभिनय से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दे। निर्देशक मायूस होकर लौट गए, लेकिन उनका दिल अब किसी और को हैरी के रूप में मानने को तैयार नहीं था।

किस्मत ने दोबारा दिलाया सामना

कुछ समय बाद क्रिस कोलंबस एक और नाटक देखने पहुंचे। पहली कतार में उन्होंने डेनियल रेडक्लिफ को अपने पिता के साथ बैठे देखा। उन्होंने दोबारा संपर्क किया। इस बार उन्होंने डेनियल के पिता को समझाने में कामयाबी पाई। आखिरकार डेनियल रेडक्लिफ को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया – और इस तरह दुनिया को उसका असली ‘हैरी पॉटर’ मिल गया।

पढ़ें: House Arrest Show Ban: एजाज खान का ‘हाउस अरेस्ट’ शो पर मचा बवाल, अश्लीलता फैलाने का आरोप, FIR हुई दर्ज

फिल्म के साथ बने ‘जादू’ का हिस्सा

फिल्म में डेनियल रेडक्लिफ के साथ एमा वॉट्सन (हर्माइनी), रुपर्ट ग्रिंट (रॉन), एलन रिकमेन (स्नैप), मैगी स्मिथ, रिचर्ड हैरिस और रॉबी कॉलट्रेन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अभिनय किया। इस फ्रेंचाइज़ की आठ फिल्मों ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। खासकर जिस तरह से इस फिल्म में एक जादुई दुनिया को जिया गया, वो आज भी किसी और फिल्म में देखने को नहीं मिला।

‘हैरी पॉटर’ नहीं, एक एहसास है

आज भी ‘हैरी पॉटर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसी एक पूरी दुनिया है। करोड़ों लोग आज भी इस सीरीज़ को देखते हैं, पढ़ते हैं और उसके किरदारों से खुद को जोड़ते हैं। और इस पूरे सफर की शुरुआत हुई थी उस दिन, जब एक निर्देशक ने डेविड कॉपरफील्ड के स्टेज पर एक मासूम आंखों वाले लड़के को देखा – जिसने बाद में पूरी दुनिया को अपने जादू से जीता।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live

Diksha Parmar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button