उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

UP Jhansi News: पिता का शव ले जाते समय खूनी संघर्ष हुआ शुरू

A bloody conflict began while carrying the father's body

UP Jhansi News: झांसी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे एक तरह पिता की अर्थी रखी थी।तो दूसरी तरफ परिवार के लोगो में खूनी संघर्ष चल रहा था। ओर यह खूनी संघर्ष किसी संपत्ति विवाद को लेकर नही बल्कि अर्थी में कंधा देने को लेकर हुआ। जिसमे दोनो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मोठ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।

घटना झांसी के समथर थाना क्षेत्र के लावन गांव की है। जहां राजेश कुमार के पिता की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई।। जिसके बाद सभी रिश्तेदार और गांव के लोग मृतक की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचें। इसी दौरान राजेश ने अपने ही चाचा के परिजनों को अर्थी में कंधा देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उक्त लोगो द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जहां एक तरफ जमीन पर अर्थी पड़ी रही तो वही दूसरी तरफ परिवार के लोगो में जमकर मारपीट चलती रही। ग्रामीणों के समझाने के बाद मृतक की अंतिम शव यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार के बाद फिर से खूनी संघर्ष का खेल शुरू हो गया। जिसमे दोनो पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मोठ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। वही कुछ लोगो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रिफर कर दिया गया। वही घटना की सूचना समथर पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ कार्यवाही में जुट गई।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button