Yogi Government Achievement News: Yogi government's wonder, UP tops the country, more than 45 lakh enrollments in Veeragatha 4.0 project
UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी और मंत्री भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। योगी ने सभी नौ सीटों के प्रभारी अपने शीर्ष मंत्रियों को चुनाव की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। वे सभी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 13 नवंबर को यूपी की 9 सीटों पर वोटिंग होनी है।
उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों को कई योजनाएं देने के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनाव के प्रचार की कमान संभालेंगे। यूपी में 13 नवंबर को नौ सीटों के लिए उपचुनाव होना है। योगी सभी सीटों पर NDA प्रत्याशियों के लिए सभाएं करेंगे और उनके लिए वोट मांगेंगे।
हरियाणा में सीएम योगी ने भी कई बैठकें की थीं। यह भाजपा के लिए बड़ी जीत थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवार इस समय अपने प्रचार में व्यस्त हैं। कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसी समय प्रचार कर रहे हैं। सभी नौ सीटों पर योगी ने अपने कद्दावर मंत्रियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। वे सभी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ वे घर-घर जा रहे हैं और योगी सरकार के काम पर वोट मांग रहे हैं। अब जल्द योगी भी प्रचार में उतरेंगे।
योजनाओं की शुरुआत की
हाल में योगी ने कई योजनाओं की सौगात दी है। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, इनमें वहां के लिए भी कई योजनाएं हैं। योगी ने 2 सितंबर को मुरादाबाद, 3 सितंबर को मैनपुरी, 4 सितंबर को फूलपुर, 8 सितंबर को अम्बेडकर नगर, 18 सितंबर को गाजियाबाद (ghaziabad )और 23 सितंबर को मीरजापुर (mirzapur) में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी।
उपचुनाव में योगी का रेकॉर्ड
इसका असर सीएम के पिछले उपचुनाव प्रचार में भी देखने को मिला था। तत्कालीन विधायक अरविंद गिरि के निधन से सीट खाली होने के बाद 2022 में गोला गोकर्णनाथ में कमल खिलाने में अमन गिरि सफल रहे थे। इसी तरह 2023 में छानबे सीट पर उपचुनाव में अपना दल (एस) की रिंकी कोल और स्वार टांडा से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी चुनाव जीते। इन दोनों के लिए योगी ने खूब प्रचार किया था। रामपुर में आकाश सक्सेना, ददरौल से अरविंद सिंह जीते। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में योगी ने ओपी श्रीवास्तव के लिए प्रचार किया था। वे भी इस सीट से जीतकर सदन में पहुंचे।

