न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

Ludhiana West By-Election: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत, 2027 से पहले ‘सेमीफाइनल’ में मिली बड़ी राहत

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की दस हजार से अधिक मतों से जीत ने न सिर्फ पार्टी को राजनीतिक संबल दिया, बल्कि पंजाब में उसकी स्थिति को भी मजबूत किया है। यह उपचुनाव पार्टी के लिए एक तरह का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है, जिसे जीतकर AAP ने यह संकेत दे दिया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ludhiana West By-Election: लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की दस हजार से अधिक मतों से जीत ने न सिर्फ पार्टी को राजनीतिक संबल दिया, बल्कि पंजाब में उसकी स्थिति को भी मजबूत किया है। यह उपचुनाव पार्टी के लिए एक तरह का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है, जिसे जीतकर AAP ने यह संकेत दे दिया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

पढ़े : Ludhiana West By-Election Result: लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, भारत भूषण आशु का इस्तीफा

दिल्ली की हार के बाद पंजाब से मिली संजीवनी

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद यह लगने लगा था कि आम आदमी पार्टी का आधार खिसक रहा है। दिल्ली के बाद पंजाब ही AAP का एकमात्र मजबूत गढ़ था। इस दौरान, जब पार्टी के खिलाफ वालंटियरों का असंतोष खुलकर सामने आया, तब यह शंका और गहरी हो गई थी कि पंजाब में भी पार्टी की पकड़ कमजोर हो सकती है। ऐसे में लुधियाना पश्चिमी सीट से बड़ी जीत पार्टी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही।

विरोधियों को मिला करारा जवाब

कई राजनीतिक विश्लेषकों और विरोधी दलों ने यह कहकर आम आदमी पार्टी की जीत को हल्का करने की कोशिश की थी कि सत्ताधारी पार्टियां आमतौर पर उपचुनाव जीत ही जाती हैं, क्योंकि जनता को लगता है कि विधायक की जीत से क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने गुजरात में विपक्ष में रहते हुए विसवाधर सीट को 17,554 मतों से जीतकर यह तर्क पहले ही खारिज कर दिया था। अब लुधियाना में मिली यह जीत उस पर एक और मुहर है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

संजीव अरोड़ा की रणनीति और व्यवहार बना जीत का कारण

यह उपचुनाव AAP विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की गोली लगने से मौत के बाद हुआ। पार्टी ने पहले से रणनीति बनाकर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव में उतारा। हालांकि अरोड़ा का हलके में अधिक राजनीतिक आधार नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने मृदुभाषी व्यवहार और जनसंपर्क के माध्यम से धीरे-धीरे जनता का विश्वास जीत लिया।

सिर्फ 51% मतदान के बावजूद उनका 10,000 से अधिक मतों से जीतना यह दर्शाता है कि आम जनता ने सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है।

केजरीवाल और सिसोदिया का उत्साह: 2027 की तैयारी शुरू

चुनाव परिणामों के बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर कि “2022 में आंधी थी, 2027 में तूफान चलेगा” यह साफ कर दिया कि पार्टी का लक्ष्य 2027 की बहुमत से वापसी है। वहीं पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा कर दी कि 2027 का चुनाव भी भगवंत मान की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा। यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी अब अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट चुकी है।

जीत के पीछे सरकार की नीतियों का असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत के पीछे आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं अहम कारण रही हैं। चाहे वह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा, या जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाना, सभी फैसलों ने जनता को राहत पहुंचाई है। इन योजनाओं का सीधा लाभ आम शहरी और मध्यमवर्गीय जनता को मिला।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

धरने हटाने से व्यापारियों को राहत

लुधियाना पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतर व्यापारी और उद्योगपति वर्ग निवास करता है। किसान आंदोलनों के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा था, जिससे स्थानीय जनता में नाराजगी थी। सरकार द्वारा धरनों को हटाए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिली। भले ही इससे ग्रामीण वर्ग नाराज़ हुआ हो, लेकिन शहरी वोटर ने इसे सराहा और इसका फायदा पार्टी को मिला।

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत केवल एक सीट पर कब्जा भर नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक संदेश है। पार्टी ने यह दिखा दिया कि वह जमीनी स्तर पर काम करने और विरोधियों के तर्कों को नकारने में सक्षम है। अब पार्टी की नजर 2027 के विधानसभा चुनावों पर है, जहां वह भगवंत मान के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button