उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

UP STF Action: यूपी STF ने अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी अनुज रावत को दिल्ली से पकड़ा

अनुज रावत ने वर्ष 2016 में अपने साथी अमन, अरूण व संदीप के साथ मिलकर गैंग रेप की एक घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद पर मु0अ0सं0 1130/16 धारा 328, 376डी, 506 भादवि का अभियोग दर्ज हुआ था। उसे गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने 22 सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल गया था।

नई दिल्ली। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने करीब तीन साल से फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। STF ने उसे आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, दिल्ली दबोचा है। अनुज रावत नामक इस अपराधी पर 50 हजार का इनाम था।


गिफ्तार किया गया 50 हजार का इनामी अनुज रावत पुत्र उदयवीर अनुज रावत पुत्र स्व0 उदयवीर निवासी छज्जूपुर की मडैय्या, थाना धौलाना, जनपद हापुड का रहने वाला है। फिलहाल वह डिफेन्स एन्क्लेव, तिलपता, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसके खिलाफ गाजियाबाद जनपद के थाना कविनगर में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि अनुज रावत ने वर्ष 2016 में अपने साथी अमन, अरूण व संदीप के साथ मिलकर गैंग रेप (Gang Rape) की एक घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद पर मु0अ0सं0 1130/16 धारा 328, 376डी, 506 भादवि का अभियोग दर्ज हुआ था। उसे गाजियाबाद की कविनगर पुलिस (Ghaziabad Kavinagar Police) ने 22 सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल गया था।

यह भी पढेंः Keshari Nath Tripathi: पूर्व विधान स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी नहीं रहे

अनुज रावत को इस केस में 17 दिसंबर 2019 को न्यायालय एफटीसी प्रथम गाजियाबाद (FTC Court First Ghaziabad) ले जाया जा रहा था, तभी वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। तीन साल तक गाजियाबाद पुलिस उसे पकड़ नहीं पायी थी। उत्तर प्रदेश एस0टी0एफ0 को उसकी गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था। STF के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नोएडा के उप निरीक्षक अवध नारायण चौधरी का सूचना पर उसे दिल्ली से पकड़ने में सफलता मिली।


पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह मेरठ में 12वीं की पढाई हॉस्टल में रहकर की। वहां पर सुशील फौजी गैंग( Sushil Fauji Gang) का सक्रिय सदस्य सुमित जाट निवासी रजापुर, मेरठ का नजदीकी एक लड़का भी पढता था। उसके पास सुमित जाट का आना-जाना रहता था। इस लडके के माध्यम से सुमित जाट से दोस्ती हो गयी। सुमित जाट के माध्यम से ही सुशील फौजी से सम्पर्क हो गया। पुलिस कस्टडी से फरार होने के यह उज्जैन, दिल्ली एवं पंजाब में छिपकर रहा था।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button