Nagpur Violence Update Today: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान पर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
औरंगजेब की मजार को लेकर हुई हिंसा के बाद नागपुर में लगाया गया कर्फ्यू अब हटा लिया गया है। प्रशासन ने अब हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले घर को अवैध घोषित कर दिया था।
Nagpur Violence Update Today: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की मजार को लेकर सोमवार, 17 मार्च को हिंसा भड़क गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और कई स्थानीय लोग घायल हो गए। पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। साथ ही 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। एक हफ्ते बाद शहर में शांति का माहौल है। यही वजह है कि पुलिस ने कर्फ्यू हटाना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस ने अब हिंसा के आरोपियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
प्रशासन ने नागपुर में दंगों के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान के अवैध मकान को ढहा दिया है। नागपुर के संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम के मकान के एक हिस्से को अवैध घोषित किया गया। मकान की नापजोख के बाद अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया। घटना को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पढ़े : नागपुर हिंसा में पहली मौत, आईसीयू में भर्ती इरफान अंसारी का निधन
#WATCH | Maharashtra: House of Nagpur violence accused Faheem Khan being demolished in Nagpur. Police personnel are present at the spot. pic.twitter.com/RKzAFCokED
— ANI (@ANI) March 24, 2025
मास्टरमाइंड फहीम पर लोगों को भड़काने और इस हिंसा को अंजाम देने का आरोप है। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। शमीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता है। वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है।
ये भी पढ़े : एकनाथ शिंदे पर कॉमेडी करके बुरे फंसे कुणाल कामरा, पूरे महाराष्ट्र में मचा बवाल!
फहीम पर भीड़ को भड़काने का आरोप
आरोपों के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महल गांधीगेट इलाके में औरंगजेब की तस्वीर और उसकी प्रतीकात्मक कब्र को जलाया था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
आरोप है कि, चादर पर धार्मिक शब्द लिखे हुए थे। इस बीच, अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष फहीम खान शमीम खान ने कहा कि कुछ युवकों ने धार्मिक सामग्री जलाकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने लोगों का गुस्सा भड़काया और दंगा करने के लिए उकसाया। इसके बाद फहीम खान ने पहल की और गणेश पेठ पुलिस थाने पहुंचे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उनके पीछे करीब 40 से 50 युवकों की भीड़ थी। फहीम ने गणेशपेठ पुलिस निरीक्षक को एक बयान देकर धार्मिक सामग्री जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उन्हें इस मामले में आश्वासन देकर वापस भेज दिया था।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV