Sliderट्रेंडिंगन्यूज़पश्चिम बंगालबड़ी खबरराज्य-शहर

Kolkata Law College Gang Rape: आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में हैवानियत, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने एक पूर्व छात्रा और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि 25 जून की रात उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Kolkata Law College Gang Rape: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना दिल दहला देने वाली थी। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना को अभी एक साल भी नहीं हुआ है और एक बार फिर कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान में छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। शहर के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में टाउन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में उसी संस्थान की एक पूर्व छात्रा और दो कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 25 जून को शाम 7:30 बजे से 22:50 बजे तक उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया। वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदे उसके शरीर को नोचते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 26 जून को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने 26 और 27 जून की दरमियानी रात 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़े : जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लेने दीघा पहुंचीं ममता बनर्जी, समुद्र किनारे बंदर को बिस्कुट खिलाती आईं नजर

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जहां आरोपियों की पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी थाने बुलाकर घटना के बारे में पूछताछ की है। हालांकि परिजनों ने इस पूरे मामले में कोई खास जानकारी नहीं दी है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता कस्बा थाने पहुंची। उसने कॉलेज के दो कर्मचारियों और एक पूर्व छात्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसकी नेशनल मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कॉलेज के कमरे में छात्रा के साथ हैवानियत

कॉलेज सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक पूर्व छात्र है। उसने 2022 में अपना डिग्री कोर्स पूरा किया था। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज के एक कमरे में बुलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया और बाकी ने मुख्य आरोपी की मदद की।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK ।

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button