उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

Lok sabha Session 2024: अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा -धर्मेंद्र को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Akhilesh Yadav's big decision, handed over important responsibility to SP MP Babu Singh Kushwaha-Dharmendra

Lok sabha Session 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को अहम फैसले लिए। जिसमें अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) और धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी संसदीय पार्टी के नेता खुद अखिलेश यादव होंगे।

लोकसभा के साथ-साथ यूपी विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद दोनों सदनों में बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और बाबू सिंह कुशवाहा को बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है, जबकि अखिलेश यादव को सपा संसदीय दल का नेता चुना गया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद बने थे और अब वे लोकसभा में सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा सांसद अखिलेश यादव को समाजवादी संसदीय पार्टी का नेता बनाया गया है। जबकि जौनपुर से सांसद बाबू सिंह को कुशवाहा को उपनेता नियुक्त किया गया है। 

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को अध्यक्ष मंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को समाजवादी संसदीय दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। बताते चले कि समाजवादी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव (loksabha election 2024) में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सपा ने यूपी में 37 सीट जीती है। इस तरह लोकसभा में यूपी से सपा के सबसे ज्यादा सांसद है।

अखिलेश ने उठाया PDA का मुद्दा

लोकसभा (loksabha) में संख्या बल के आधार पर तीसरे नंबर की पार्टी होने के चलते सपा सांसद अखिलेश यादव लागातर बीजेपी को आड़े हाथों ले रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) से जबसे हारे हैं तब से कोई नमस्कार नहीं कर रहा है, तकलीफ वह है आपको। जो अपने आप को बहुत ताकतवर कहते थे, जिसने हराया उसको नहीं हटा पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भले ही हम 10 साल में नहीं बदले हों, लेकिन नतीजे आपकी मेहनत को दर्शाते हैं। अगर सब कुछ सही तरीके से किया गया होता तो क्या नतीजे ऐसे ही होते? अखिलेश के  मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या यह सरकार पीडीए परिवार के सदस्यों को वह अधिकार और सम्मान दे सकती है जिसके वे हकदार हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button