Amit Shah on Pahalgam Attack: अमित शाह ने जारी किया ऐसा आदेश कि बक्से में बंद पाकिस्तानी को भी आना पड़ेगा बाहर
तनावपूर्ण माहौल के बीच विदेश मंत्रालय ने पहले ही सलाह देते हुए कहा है कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करनी चाहिए और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों को जल्द ही अपने देश लौट जाना चाहिए।
Amit Shah on Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार कड़े फैसले ले रही है। हमले के अगले ही दिन मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा निलंबित करना भी शामिल था। इसी क्रम में भारत आए पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया था। अब गृह मंत्रालय ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए सभी पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने और पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द करने को कहा है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी तत्काल पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद गृह मंत्री ने यह बड़ा फैसला लिया है।
हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एलटी वीजा पर लागू नहीं
इससे पहले गुरुवार को भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा की थी और पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द अपने देश लौटने की सलाह दी थी। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दो दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाने का फैसला किया गया था। तब विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल तक ही वैध रहेंगे।
भारतीय नागरिक जल्द ही लौटेंगे पाकिस्तान से: MEA
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस हमले में 28 लोग मारे गए थे। इससे पहले, भारत ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सख्त कार्रवाई की थी और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की थी।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV