Anurag Dobhal Health Update: सर्जरी के बाद व्हीलचेयर पर आए द यूके07 राइडर, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो, कहा- 'शायद कभी चल न पाऊं'
Anurag Dobhal Health Update: मशहूर मोटो व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया ‘द यूके07 राइडर’ (The UK07 Rider) के नाम से जानती है, इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे अंधेरे दौर से गुजर रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए खौफनाक कार एक्सीडेंट के बाद अनुराग की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल के बिस्तर से साझा किए गए उनके हालिया व्लॉग ने करोड़ों फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अनुराग ने बेहद भावुक होकर बताया है कि एक मेजर सर्जरी के बाद भी उनके दाहिने पैर में कोई हलचल नहीं है और डॉक्टरों ने नर्व डैमेज (Nerve Damage) की गंभीर आशंका जताई है।
24 मार्च की देर रात साझा किए गए इस वीडियो में अनुराग दर्द से कराहते और चीखते नजर आ रहे हैं। स्ट्रेचर पर लेटे हुए जब उनके दोस्त उन्हें शिफ्ट करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी चीखें पूरे वार्ड में गूंज उठती हैं। अनुराग ने वीडियो के कैप्शन में एक ऐसी बात लिखी है जिसने उनके चाहने वालों को सन्न कर दिया है “जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं, पता नहीं।” यह एक्सीडेंट महज एक हादसा नहीं था, बल्कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश के बीच हुई एक भयावह घटना थी, जिसने अब उनके करियर और जीवन दोनों पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
read also: Badshah wedding: कौन हैं ईशा रिखी? जिससे रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, वायरल हुई फोटो
क्या फिर कभी चल नहीं पाएंगे ‘बाबू भैया’?
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से अपनी सर्जरी के गहरे घाव और टांके दिखाते हुए अपनी सेहत का ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न पड़ चुका है। अनुराग ने सिसकते हुए कहा, ‘मैं अपनी इस टांग को बिल्कुल भी हिला नहीं पा रहा हूं। डॉक्टरों ने बताया है कि सर्जरी वाले हिस्से के नीचे का एरिया डैमेज हो गया है और नर्व (नसों) पर गहरा असर पड़ा है। मुझे नहीं पता कि ये कब ठीक होगा और कैसे ठीक होगा।” वीडियो में उन्हें तेज खांसी आते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे उनके टांकों पर जोर पड़ रहा है और वे दोबारा दर्द से तड़प उठते हैं।
140 की रफ्तार और सुसाइड की कोशिश का वो खौफनाक मंजर
यह पूरा मामला 7 मार्च का है, जब अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी लग्जरी कार को 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहे थे। हादसे से ठीक पहले वे इंस्टाग्राम लाइव पर थे और कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। अनुराग ने लाइव में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज करने की वजह से उनके माता-पिता और भाई उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी और टूटता परिवार
अनुराग की निजी जिंदगी में मचे इस घमासान के बीच उनकी पत्नी रितिका की स्थिति बेहद भावुक करने वाली है। रितिका फिलहाल 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस नाजुक समय में पति की ऐसी हालत देखकर वे पूरी तरह टूट चुकी हैं। एक तरफ घर का कलेश और दूसरी तरफ पति का अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलना, डोभाल परिवार के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फैंस की दुआएं: ‘चीता है तू भाई, घबराना नहीं’
सोशल मीडिया पर ‘बाबू भैया’ के करोड़ों चाहने वाले इस वक्त उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनके वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई तू चैंपियन है, तू फिर से बाइक चलाएगा।’ वहीं दूसरे ने हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘महादेव सब ठीक करेंगे, मजबूत रहो भाई।’ फैंस उन्हें ‘शेर’ और ‘चीता’ कहकर हिम्मत बंधा रहे हैं, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके दोबारा चलने-फिरने को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

