
Apple iPhone 17 Launch 2025 News Updates: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एप्पल हमेशा चर्चा का हिस्सा रहा है। इस बार भी कंपनी ने अपने लेटेस्ट इवेंट में जबरदस्त सरप्राइज दिया है। एप्पल ने iPhone 17 सीरीज के चार नए मॉडल उतारे हैं। इनमें सबसे अनोखा है iPhone Air, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन कहा जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार एप्पल ने iPhone Plus वेरिएंट को बंद कर दिया है और उसकी जगह नया iPhone Air लॉन्च किया है।
ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश
iPhone 17 को कंपनी ने 5 रंगों में लॉन्च किया है, जिनमें ब्लैक, व्हाइट और लैवेंडर जैसे खूबसूरत शेड्स शामिल हैं। इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 Nits तक जाती है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Ceramic Shield 2 लगाया गया है।
फोन में एप्पल का नया A19 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों को बेहतर बनाता है। कैमरा सेटअप भी खास है। इसमें 48MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा है। एआई फीचर्स की मदद से यह ग्रुप फोटो को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है और सेल्फी को और भी क्लियर बनाता है। फ्रंट कैमरा में भी नया स्टेबलाइजेशन सिस्टम है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अब तक का सबसे पतला iPhone
सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है iPhone Air। यह सिर्फ 5.6mm मोटा है, यानी अब तक का सबसे स्लिम आईफोन। इसमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड मिलता है और यह चार रंगों में उपलब्ध होगा।
इस डिवाइस में एप्पल का लेटेस्ट A19 Pro प्रोसेसर और नया C1x मॉडम लगाया गया है। इसमें सिर्फ eSIM सपोर्ट है, यानी अब इसमें फिजिकल सिम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
कैमरे के मामले में इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा है। बैटरी को लेकर इसमें एडॉप्टिव पावर मोड दिया गया है, जिससे एक बार चार्ज करने पर फोन दिनभर आराम से चल सकता है। साथ ही इसमें MagSafe चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
iPhone 17 Pro और Pro Max: प्रीमियम मॉडल
कंपनी ने प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स को भी बिल्कुल नए डिजाइन के साथ पेश किया है। इनमें हल्की एल्युमिनियम बॉडी और बड़ी बैटरी दी गई है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
दोनों ही फोन्स में 18MP का फ्रंट कैमरा और पीछे की तरफ 48MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है।
इनमें लगा A19 Pro प्रोसेसर परफॉर्मेस को 40% तक तेज कर देता है।
कंपनी का दावा है कि प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स में अब तक की सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ मिलेगी।
कीमत कितनी है?
iPhone 17 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 66,000 रुपये) है।
iPhone Air की कीमत 899 डॉलर (करीब 74,000 रुपये) से शुरू होती है।
iPhone 17 Pro की कीमत 1099 डॉलर (करीब 91,000 रुपये) है।
iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर (करीब 99,000 रुपये) रखी गई है।
iPhone Air की भारत में सेल कब से शुरू होगी?
अगर आप भी iPhone 17 सीरीज लेने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि इसका प्री-ऑर्डर भारत में 12 सितंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस बार कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air लॉन्च किए हैं. इन्हें आप सीधे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी बुकिंग और खरीदारी की सुविधा होगी. वहीं, इन फोन्स की बिक्री 19 सितंबर 2025 से शुरू होगी.

