India vs Pakistan: एशिया कप में हाथ न मिलाने पर भड़का पाकिस्तान, टीम इंडिया के खिलाफ उठाया ये कदम

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को न सिर्फ हराया है, बल्कि सरेआम बेइज्जत भी किया है। टीम इंडिया ने ये हरकत पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करके की है। टॉस के दौरान भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जो किया, वो कमाल का था। उसके बाद जब वो मैच जीत भी गए, तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। भारतीय टीम के किसी भी सदस्य ने उनसे हाथ नहीं मिलाया। ये तब हुआ, जब खुद पाकिस्तानी खिलाड़ी उनसे हाथ मिलाने के लिए बेचैन थे। अब भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने की घटना पर हंगामा मचा हुआ है। खबर ये भी है कि इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी टीम इंडिया के खिलाफ कदम उठाया है।
पढ़े : स्पिन का कहर, सूर्या की कप्तानी में पाकिस्तान ध्वस्त, एशिया कप 2025 में भारत की दूसरी धमाकेदार जीत
पाकिस्तानी टीम के मैनेजर ने पीसीबी के कहने पर की शिकायत
भारतीय टीम द्वारा हाथ न मिलाने से नाराज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर ने पीसीबी के कहने पर भारतीय टीम की शिकायत की है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने मैच रेफरी से भारतीय टीम के अनुचित व्यवहार की शिकायत की है।
इससे पहले, सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान पर अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को समर्पित किया था। खबर है कि भारतीय टीम को उसके शीर्ष अधिकारियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की सख्त हिदायत दी थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इसका पालन किया। मिली जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इस बारे में आधे घंटे की बैठक भी हुई थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान में मचा बवाल
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर भी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने से बेहद नाराज हैं। वे भारत के रवैये से खुश नहीं हैं। बासित अली ने कहा है कि यह सिर्फ एशिया कप की बात है, आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी ऐसा हो सकता है। कामरान अकमल ने भी एक पाकिस्तानी टीवी शो में बासित अली के साथ बैठकर भारत के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट की बेहतरी के लिए ठीक नहीं है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राशिद लतीफ ने पूछा – ICC कहां है?
पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारतीय टीम की इस हरकत पर कहा कि ऐसा करके उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है। राशिद लतीफ ने भी इस पूरे मामले पर ICC को घेरा है और पूछा है कि वो कहाँ है?
हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान की हताशा से एक बात तो साफ है कि उसे करारा जवाब मिला है। भले ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा हताशा में मैच के बाद की प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हुए। भले ही पाकिस्तान टीम के कोच को भी इसका बुरा लगा हो। लेकिन, टीम इंडिया ने जो किया, उससे पता चलता है कि हम पहलगाम में जो हुआ उसे भूले नहीं हैं।

