खेलट्रेंडिंगन्यूज़

श्रीलंका का घमंड तोड़ने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए भारत की संभावित प्लेइंग-11!

Asia Cup 2023: रविवार का दिन भारत (India) और श्रीलंका (SriLanka) के दोनों के लिए अहम होने वाला है। चूंकि रविवार को एशिया कप 2023 (Asia Cup) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ अनुभव से भरपूर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) होगी, तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका (Srilanka) की टीम होगी। टीम इंडिया 5 साल बाद मेजर टूर्नामेंट जीत सकती है। रविवार को टीम इंडिया (Indian Cricket Team) इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी की वो भारतीय फैंस को एशिया कप (Asia Cup) का तोहफा दे सके। दरअसल भारतीय फैंस 5 साल से क्रिकेट के किसी मेजर टूर्नामेंट को जीतने का इंतजार कर रहे हैं। 16वें एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल (Final) में भारत का सामना कोलंबो में श्रीलंका की टीम से होगा जो कि टीम इंडिया के सामने एक चुनौती रहने वाली है, क्योंकि श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान (Pakistan), बांग्लादेश (Bangladesh) जैसी टीमों को हराया है। यानी की चुनौती तो तगड़ी है, अब टीम इंडिया कैसे चुनौती से पार आती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Asia Cup

Read: Sports Latest News Update in Hindi News Watch India

2018 में आखिरी बार जीता मेजर टूर्नामेंट

10 से ज्यादा कप्तान बदले, तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट किए लेकिन उसके बावजूद भी ट्रॉफी ना जीत सके। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आखिरी बार 2018 में एशिया कप (Asia Cup) जीती थी। तब टीम इंडिया ने UAE में एशिया कप का खिताब जीता था।

हर बार फ्लॉप रही टीम इंडिया

2018 के बाद से टीम इंडिया टूर्नामेंट नहीं जीत पाई, जीतने की तो बात दूर है, भारत 2 से 3 बार तो फाइनल और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया। टीम इंडिया ने ICC के 5 और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के 1 इवेंट में हिस्सा लिया। और इनमें से एक भी ट्रॉफी हिंदुस्तान नहीं जीत पाया।

2013 में आखिरी बार जीता भारत

भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, यानी की 2013 में ही भारत आखिरी बार ICC इवेंट जीता था। जिसके बाद 2018 में भारत एशिया कप के तौर पर आखिरी बार ACC इवेंट जीता।

पिछले 10 साल…2 वनडे वर्ल्ड कप और दोनों में करारी हार

2015 का वर्ल्ड कप (World Cup) ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। इसमें भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में शिकस्त मिली थी, न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में 2 फाइनल हारा भारत

2021 में साउथैम्प्टन के मैदान पर पहले WTC फाइनल में भारत VS न्यूजीलैंड हुआ। जिसमें भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा और टीम ने 8 विकेट से मुकाबला गंवा दिया।

2023 में लंदन के द ओवल मैदान पर दूसरे WTC फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

आखिरी मुकाबला हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम 11 साल बाद जीती। शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 259 रनों पर ढेर हो गई थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button