Ayodhya News: राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली मणिका विश्वकर्मा ने हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम किया। अब वह अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं, लेकिन इस बार मंच फैशन शो का नहीं बल्कि अयोध्या की भव्य रामलीला का होगा। यहां मणिका को मां सीता की भूमिका निभाने का अवसर मिला है।
पढें: अब बसों का सफर होगा हाईटेक, सीएम योगी ने लॉन्च किया ऐप और हेल्पलाइन
अयोध्या रामलीला में खास मौका
अयोध्या के राम कथा पार्क में हर साल बहुत बड़े स्तर पर रामलीला होती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला माना जाता है। इस बार यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें फिल्म और टीवी जगत के बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे। पिंनीत इस्सर, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे सितारे भी मंच पर नजर आएंगे। इसी मंच पर मणिका पहली बार मां सीता का किरदार निभाएंगी।
इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मणिका ने कहा – “मैं लंबे समय से अयोध्या जाने की सोच रही थी। प्रभु श्रीराम की कृपा से अब सीता का रोल निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मेरे जीवन का सबसे खास पल होगा।”
पढें: यूपी की आबादी 25 करोड़, टीमें दो….सीएम योगी ने फाइनल में BCCI से की बड़ी मांग
मणिका की पढ़ाई और सफर
मणिका सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि पढ़ाई और कला में भी आगे हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही वह शास्त्रीय नृत्य सीख चुकी हैं और अच्छी पेंटर भी हैं। उनके बनाए चित्रों को ललित कला अकादमी और सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स ने सराहा है।
साल 2024 में मणिका ने मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की टॉप-20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
शिक्षा पर जोर
फाइनल राउंड में मणिका ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा था कि “जब एक महिला पढ़ाई करती है तो वह केवल अपना भविष्य नहीं संवारती बल्कि पूरे परिवार और समाज को सही दिशा देती है।” उनकी यह सोच न सिर्फ जजों को प्रभावित कर गई बल्कि हर उस लड़की के लिए प्रेरणा बन गई जो बड़े सपने देखती है।
गंगानगर से अयोध्या तक का सफर
मणिका अपनी उपलब्धियों का श्रेय परिवार और शुभचिंतकों को देती हैं। उनका कहना है – “मेरा सफर गंगानगर से शुरू हुआ और आज अयोध्या तक पहुंचा है। इस यात्रा में सभी का योगदान है। यह मेरे लिए सिर्फ करियर का नहीं बल्कि आस्था का भी बड़ा पड़ाव है।”
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
इस तरह मणिका विश्वकर्मा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, विश्वास और सपनों को सच करने का जज्बा हो तो रैंप से लेकर रामलीला के मंच तक हर मंज़िल आसान हो जाती है। आने वाले समय में उनका यह कदम उनके करियर को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ उनकी आस्था को भी और मजबूत करेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

