Baaghi 4 Review: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपनी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ‘बागी 4’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची और सीधा ‘द बंगाल फाइल्स’ से टकरा गई। ट्रेलर ने पहले ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब थिएटर में दर्शकों का रिव्यू सामने आ चुका है।
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की जोड़ी पहली बार नजर आई है। फिल्म का फोकस इस बार रोमांस से ज्यादा हाई-वोल्टेज एक्शन पर है। दर्शकों का कहना है कि टाइगर ने अपनी एक्टिंग और स्टंट्स से स्क्रीन पर आग लगा दी है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नए कैप्टन बसीर अली पर भड़के अभिषेक बजाज, घर में शुरू हुआ नया विवाद
बागी 4 की कहानी कैसी है?
फिल्म में टाइगर श्रॉफ रॉनी के किरदार में वापसी करते हैं। इस बार उनके अपोजिट हरनाज संधू नजर आई हैं, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है। कहानी में दिखाया गया है कि रॉनी अपनी गर्लफ्रेंड के अचानक गायब होने के बाद सुसाइड की कोशिश करता है, लेकिन बच जाता है। इसके बाद उसके सामने सच और झूठ का ऐसा खेल शुरू होता है, जो उसे जुनून और प्यार के जाल में फंसा देता है। अब उसकी गर्लफ्रेंड वाकई मर गई है या फिर संजय दत्त के किरदार के साथ मिलकर कोई बड़ी चाल चल रही है, ये क्लाइमैक्स तक सस्पेंस बना रहता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दर्शकों ने फिल्म को दिया अपना फैसला
फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिव्यू सामने आए। एक यूजर ने लिखा है, मार्चो और एनिमल को भूल जाओ, बागी 4 खतरनाक मूवी का रियल बाप है। टाइगर ने थिएटर्स में आग लगा दी है। एक अन्य दर्शक ने कहा कि बागी 4 डिसेंट फिल्म है। कहानी अच्छी है, टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की सबसे बेस्ट एक्टिंग की है, आप जाइए और ये फिल्म देखिए।
वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं आपको बागी 4 का ईमानदारी से रिव्यू दूंगा। टाइगर श्रॉफ ने अच्छा काम किया है। फिल्म बहुत ही अच्छी है। स्टोरी इंगेजिंग है, फाइट सीन काफी अच्छे हैं और कहीं भी थोपे हुए नहीं लगते। सपोर्टिंग कास्ट ने अच्छा काम किया है और गाने भी बेहतरीन हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
टाइगर श्रॉफ की मेहनत पर सवाल
जहां कई लोगों ने फिल्म को ‘एनिमल’ का बाप बताया, वहीं कुछ दर्शक फिल्म से निराश भी हुए। एक यूजर ने लिखा –
“बागी 4 क्यों बनाई? ब्रो अपनी एनर्जी गलत फिल्म्स पर लगा रहा है। वह शायद एवरेज एक्टर होगा, लेकिन हर मूवी में अपना 100% देता है। वॉर और सिंघम अगेन में उसकी परफॉर्मेंस शानदार थी।
ये भी पढ़ें:Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का उड़ा मजाक, Farhan Balaporia के वीडियो से मचा बवाल
क्या ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी?
फिल्म की शुरुआती प्रतिक्रिया से साफ है कि टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स और संजय दत्त का दमदार अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। हालांकि कमजोर कहानी को लेकर कुछ आलोचना भी हो रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या ये सच में एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को टक्कर दे पाएगी।

