Babban singh raghuvanshi Dance Viral video: Viral video causes political turmoil… Leader's 'obscene' dance shames the party, BJP takes action!"
Babban singh raghuvanshi Dance Viral video: रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को एक वायरल वीडियो के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वीडियो में रघुवंशी एक विवाह समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें : भीषण गर्मी से झुलसा यूपी! पारा 45 पार, अलर्ट जारी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने एक पत्र जारी कर रघुवंशी के निष्कासन की घोषणा की। पत्र में कहा गया कि रघुवंशी का यह कृत्य पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
रघुवंशी ने वीडियो को फर्जी करार देते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है और बिहार में एक शादी समारोह का है। उन्होंने स्थानीय विधायक और उनके पति पर इस साजिश का आरोप लगाया। रघुवंशी ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह इस तरह के कृत्य में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि यह वीडियो आगामी पार्टी चुनावों और टिकट के लिए उनकी दावेदारी को प्रभावित करने के लिए बनाया गया है। रघुवंशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विधायक ने रघुवंशी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने मामले की गहन जांच और रघुवंशी को उनके पद से हटाने की मांग की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

