The Bads of Bollywood Controversy: विवादों में फंसा आर्यन खान का The Bads of Bollywood शो, इस डायलॉग को लेकर समीर वानखेड़े ने जताई आपत्ति

The Bads of Bollywood Controversy: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मुद्दा उठा है पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की ओर से। उनका आरोप है कि इस सीरीज के एक सीन में उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है। वानखेड़े ने इसे लेकर नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (शाहरुख खान और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी) और सीरीज निर्माताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
समीर वानखेड़े का कहना है कि विवादित सीन उनके कामकाज पर सवाल खड़ा करता है और जांच एजेंसी की छवि धूमिल करने की कोशिश करता है। इसी आधार पर उन्होंने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि अगर उन्हें यह हर्जाना मिलता है तो वह पूरी राशि टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को दान करेंगे।
Read More: Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर! जानिए वो 5 खास वजहें
आखिर क्या है वो सीन?
सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में करीब 88.2 सेकंड का एक सीन दिखाया गया है। इसमें एक सरकारी गाड़ी से कुछ अधिकारी पार्टी में पहुंचते हैं। उनमें से एक अधिकारी का लुक हूबहू समीर वानखेड़े जैसा दिखाया गया है। हालांकि सीरीज में एनसीबी की जगह एनसीजी नामक एजेंसी का जिक्र है और किरदार का नाम भी सीधे तौर पर नहीं लिया गया। इस रोल को एक्टर आशीष कुमार ने निभाया है और क्रेडिट लिस्ट में इसे Plain Clothed Cop बताया गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किरदार पर क्यों भड़के समीर वानखेड़े?
इस सीन में अधिकारी सबसे पहले एक ऐसे शख्स को पकड़ता है, जो नशा करता दिखाया गया है। लेकिन जब वह बताता है कि उसका बॉलीवुड से कोई संबंध नहीं है, तो उसे तुरंत छोड़ दिया जाता है। इसके बाद अधिकारी बॉलीवुड से जुड़े एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लेता है, जबकि वह सिर्फ शराब पी रहा होता है। समीर वानखेड़े का आरोप है कि यह सीन उनकी छवि को धूमिल करने और जांच एजेंसियों को निशाना बनाने के मकसद से दिखाया गया है।
Read More:Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में छिड़ी राशन वॉर, फरहाना-अशनूर में भिड़ंत, कुनिका संग भी टकराव
समीर वानखेड़े का कानूनी कदम
समीर वानखेड़े ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने साफ कहा है कि ये सीन दुर्भावनापूर्ण तरीके से बनाया गया है। इसका मकसद सिर्फ मेरी और एजेंसी की छवि खराब करना है।” उन्होंने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है और वादा किया है कि यदि यह केस उनके पक्ष में जाता है तो वह रकम कैंसर मरीजों की भलाई के लिए दान कर देंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पहले भी विवादों में रही है वेब सीरीज
यह पहली बार नहीं है जब द बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवादों में आई हो। इससे पहले रणबीर कपूर के एक ई-सिगरेट (वेप) वाले सीन पर भी विवाद हुआ था। अब समीर वानखेड़े की आपत्ति और मुकदमे के चलते यह सीरीज एक और बड़ी कानूनी चुनौती में फंस गई है।
फिलहाल नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सीरीज के निर्माताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि यह मामला अदालत में क्या नया मोड़ लेता है और क्या समीर वानखेड़े को न्याय मिल पाता है।

