Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर! जानिए वो 5 खास वजहें

Kantara Chapter 1: साउथ सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म कांतारा ने 2022 में रिलीज होकर दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब इसके प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है। फिल्म की झलकियों में ही बड़े बजट, शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी की झलक साफ दिखाई दे रही है।
ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा जोरों पर है। ऋषभ शेट्टी इस बार भी फिल्म के लीड एक्टर, डायरेक्टर और राइटर के रूप में नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। आइए जानते हैं वो 5 खास बातें जो इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में अहम साबित होंगी।
Read More: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में छिड़ी राशन वॉर, फरहाना-अशनूर में भिड़ंत, कुनिका संग भी टकराव
शानदार VFX से भरपूर
पहले पार्ट में जहां लो-बजट के बावजूद कहानी और प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, वहीं इस बार फिल्म का स्तर कहीं ऊंचा कर दिया गया है। कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर के 176 सेकंड में ही दिख गया कि फिल्म में टॉप-क्लास VFX का इस्तेमाल किया गया है। बैकग्राउंड विजुअल्स और ग्राफिक्स फिल्म को बड़े पैमाने पर पेश करने का वादा कर रहे हैं।
बजट में भारी इजाफा
पहली कांतारा सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी थी और उसने वर्ल्डवाइड 400-450 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर सभी को चौंका दिया था। इस बार मेकर्स ने फिल्म पर बड़ा दांव लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 का बजट करीब 125 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, यानी पिछले पार्ट से लगभग 109 करोड़ रुपए ज्यादा। बड़े बजट का असर ट्रेलर की हर फ्रेम में साफ नजर आ रहा है।
इस बार रोमांस भी होगा
जहां कांतारा का पहला पार्ट मुख्यतः एक्शन और पौराणिकता पर आधारित था, वहीं इस बार फिल्म की कहानी प्रेम पर भी केंद्रित होगी। वराह देव की गाथा से प्रेरित इस प्रीक्वल में एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई जाएगी। एक्शन और रोमांस का यह मिश्रण फिल्म को और भी रोमांचक बनाने वाला है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बैकग्राउंड म्यूजिक का जादू
साउथ की फिल्मों में हाल के वर्षों में बैकग्राउंड स्कोर ने काफी प्रभाव डाला है। महावतार नरसिम्हा और मिराय जैसी फिल्मों में इसका असर देखने को मिला। अब कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर में भी जो बीजीएम सुनाई दिया है, उसने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक निश्चित रूप से फिल्म को और भी एंगेजिंग बनाएगा।
ऋषभ शेट्टी का नाम ही काफी है
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके क्रिएटर ऋषभ शेट्टी हैं। वह न केवल फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि इसके लेखक और निर्देशक भी हैं। पहले पार्ट की सफलता ने दर्शकों के मन में उनके लिए एक खास विश्वास पैदा किया है। फैंस मानते हैं कि ऋषभ इस बार भी कुछ अलग और ऐतिहासिक लेकर आएंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रिलीज डेट और उम्मीदें
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इस साल 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2025 में अब तक विक्की कौशल की छावा ने 800 करोड़ की कमाई की है, लेकिन अभी तक कोई भी फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। ऐसे में ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म के पास गोल्डन चांस है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आए।

