IPL 2026: देवकीनंदन ठाकुर की मांग के आगे झुकी BCCI! मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर
Devkinandan Thakur Latest News: आईपीएल 2026 को लेकर चल रहा बड़ा विवाद अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। लंबे समय से विरोध, बयानबाज़ी और दबाव के बाद आखिरकार BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दे दिया है। इस फैसले के साथ ही मुस्तफिजुर का आईपीएल सफर फिलहाल थम गया है।
Also Read: IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर भड़के देवकी नंदन ठाकुर, KKR को दी बहिष्कार की चेतावनी
देवकीनंदन ठाकुर की मुहिम लाई रंग
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को केकेआर में शामिल किए जाने का खुलकर विरोध किया। उन्होंने इसे देश की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए शाहरुख खान और BCCI पर दबाव बनाया। देवकीनंदन ठाकुर लगातार यह कहते रहे कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के बीच वहां के खिलाड़ी को आईपीएल में मौका देना गलत संदेश देता है। धीरे-धीरे यह मुहिम सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गई। विरोध इतना बढ़ा कि आईपीएल की छवि और शांति पर सवाल उठने लगे।
BCCI ने KKR को दिया सख्त निर्देश
अब इस मामले पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने पुष्टि की कि बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। बोर्ड का मानना है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को किसी भी तरह के विवाद से दूर रखना जरूरी है। BCCI का फोकस साफ है टूर्नामेंट खेल तक सीमित रहे, न कि राजनीतिक या धार्मिक बहस का मंच बने।
Also Read: साल 2026 में रोहित-विराट को मिलेंगे कितने मौके? फैंस को दे सकते हैं 18 खास तोहफे
ऑक्शन से ही शुरू हो गया था बवाल
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को हुए IPL 2026 मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा था। वे इस ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे। ऑक्शन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ा तो KKR के को-ओनर शाहरुख खान तक को धमकियां मिलने की खबरें सामने आईं। इसके बाद बोर्ड पर भी दबाव बढ़ता चला गया।
शाहरुख खान की टीम पर बढ़ा दबाव
केकेआर को लेकर विरोध इतना तेज था कि टीम के मैचों के बहिष्कार तक की चेतावनी दी जाने लगी। देवकीनंदन ठाकुर के समर्थकों और अन्य संगठनों ने खुलकर KKR के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ऐसे हालात में BCCI के सामने विवाद खत्म करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अब KKR किसे करेगी शामिल?
मुस्तफिजुर के बाहर होने के बाद बड़ा सवाल यह है कि KKR उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करेगी। फ्रेंचाइजी के पास अब रिप्लेसमेंट चुनने का विकल्प है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लेना होगा ताकि दोबारा कोई विवाद खड़ा न हो।
फैंस निराश, लेकिन BCCI सख्त
मुस्तफिजुर रहमान के फैंस इस फैसले से जरूर निराश होंगे, लेकिन BCCI ने साफ कर दिया है कि बोर्ड की प्राथमिकता आईपीएल को शांतिपूर्ण और विवाद-मुक्त रखना है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या कहता है यह फैसला?
इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि देवकीनंदन ठाकुर की मुहिम का असर सीधे BCCI के फैसले पर पड़ा। साथ ही यह भी संकेत है कि अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर किसी भी संवेदनशील मुद्दे को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह फैसला किस तरह की नई बहस को जन्म देता है या फिर विवाद यहीं थम जाता है।

