न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

SYL Canal Dispute: एसवाईएल नहर विवाद पर हरियाणा-पंजाब में बनी सहमति की शुरुआत

सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर वर्षों से चले आ रहे जल विवाद को सुलझाने की दिशा में हरियाणा और पंजाब ने एक नई पहल की है। नई दिल्ली स्थित जल शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक को दोनों राज्यों के बीच रिश्तों में नई समझदारी की शुरुआत माना जा रहा है।

SYL Canal Dispute
SYL Canal Dispute: एसवाईएल नहर विवाद पर हरियाणा-पंजाब में बनी सहमति की शुरुआत

SYL Canal Dispute: सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर वर्षों से चले आ रहे जल विवाद को सुलझाने की दिशा में हरियाणा और पंजाब ने एक नई पहल की है। नई दिल्ली स्थित जल शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक को दोनों राज्यों के बीच रिश्तों में नई समझदारी की शुरुआत माना जा रहा है।

पढ़ेPunjab BJP News: पंजाब सरकार की कार्यशैली पर बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीखा हमला

‘मुद्दा अब खत्म होना चाहिए’

बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी स्वीकार किया कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसका हल अब निकलना चाहिए। सैनी ने कहा, “हरियाणा और पंजाब दो राज्य नहीं, बल्कि दो भाई हैं। आज भी हम एक ही आंगन में रहते हैं।”

5 अगस्त को होगी अगली बैठक

बैठक में यह तय हुआ कि इस विषय पर अगली महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त को की जाएगी, जिसमें दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें जल बंटवारे के व्यावहारिक समाधान और भविष्य की योजना पर चर्चा होगी।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

वर्षों पुराना है विवाद

हरियाणा कई वर्षों से एसवाईएल नहर के माध्यम से अपने हिस्से का पानी मांगता आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा के हक में फैसला सुनाते हुए नहर के निर्माण और जल वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके, पंजाब अब तक यह कहते हुए इंकार करता रहा है कि उसके पास देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है।

केंद्र की सक्रियता से आई गति

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह इस विवाद में हस्तक्षेप कर समाधान निकाले और रिपोर्ट पेश करे। इसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक की।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह बैठक दोनों राज्यों के बीच एक सकारात्मक संवाद की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे वर्षों से अटका एसवाईएल मुद्दा अब हल की ओर बढ़ सकता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button