Bhajanlal Sharma: दूदू को मिला विकास का तोहफा, सीएम भजनलाल शर्मा ने रखी नई परियोजनाओं की नींव
Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दूदू दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान वे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के 56वें जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए और जनता को संबोधित करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में लोग स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्षों में जितना काम नहीं किया, उतना काम उनकी सरकार ने डेढ़ साल में पूरा कर दिखाया है।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं
सीएम शर्मा ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल प्रबंधन और किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर और गंगनहर जैसी बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे राज्य में जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दूदू को मिले करोड़ों की सौगात
दूदू के लिए 271 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक द्वारा स्वीकृत दूदू-सांभर-भाटीपुरा सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही, 90 करोड़ रुपये से रसाईनी-मौजमाबाद-झाग-रामपुरा ऊंटी-बगरू सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, दौसा से कुचामन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए भी 32.66 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बाईपास, बांध और अस्पताल का निर्माण
मुख्यमंत्री ने साखनू में बाईपास निर्माण, 40 करोड़ रुपये से छापरवाड़ा बांध की नहरों के नवीनीकरण और दूदू में जिला अस्पताल भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मोहनपुरा-फागी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजनाओं का भी जिक्र किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश
इस अवसर पर 20 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, सड़क मरम्मत और भवन निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। साथ ही 10.5 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य कल्याण भवन का लोकार्पण हुआ।
आपको बता दें कि दूदू में 10 करोड़ रुपये की लागत के एकीकृत आयुष चिकित्सालय और 9 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, फागी के भवन का शिलान्यास भी किया गया।

