Flood in Punjab: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, सीएम मान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रुका हुआ फंड जारी करने की मांग
Flood in Punjab: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति से गुजर रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। सीएम ने कहा कि पंजाब के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार (central government) राज्य का लगभग 60,000 करोड़ का रुका हुआ फंड (pending funds) तुरंत जारी करे ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
पढ़े : Flood in Punjab: बाढ़ प्रभावित जम्मू क्षेत्र के यात्रियों के लिए फिरोजपुर मंडल की विशेष रेल सेवा
SDRF नियमों में बदलाव की मांग
सीएम मान ने प्रधानमंत्री से SDRF (State Disaster Response Fund) के नियमों में संशोधन की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान के लिए बहुत कम मुआवजा मिल रहा है। वर्तमान में जहां फसल को 33% या उससे अधिक नुकसान होता है, वहां मात्र 6,800 प्रति एकड़ की सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने इसे किसानों के साथ “मजाक” करार देते हुए कहा कि 50,000 प्रति एकड़ मुआवजा (compensation) ही न्यायसंगत होगा। इसके लिए एसडीआरएफ की गाइडलाइंस (guidelines of SDRF) में जरूरी बदलाव करना अनिवार्य है।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
राज्य में बाढ़ की भयावह स्थिति
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनमें गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर प्रमुख हैं। करीब 3 लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूबी हुई है और 1,000 गांव प्रभावित हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब की अधिकतर जनता इस प्राकृतिक आपदा से त्रस्त है और उन्हें तुरंत राहत की आवश्यकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्कूलों की छुट्टियां 3 सितंबर तक बढ़ीं
भारी बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां 3 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

