Bhajanlal Sharma: अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर भजनलाल शर्मा का तृणमूल सांसद पर हमला, कहा- यह भारतीय राजनीति का अपमान है
BhajanLal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद द्वारा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह टिप्पणी भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का घोर अपमान है।
उन्होंने इसे न केवल निंदनीय बल्कि भारतीय राजनीति में अशिष्टता और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी गठबंधन से मांग की कि इस टिप्पणी के लिए वे पूरे राष्ट्र से माफी मांगे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आभूषण–टेक्सटाइल–लेदर पर ट्रंप टैरिफ का असर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुलाई आपात बैठक
तृणमूल कांग्रेस की टिप्पणी पर गहरा आक्षेप
भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद का बयान न केवल एक अपमानजनक टिप्पणी थी, बल्कि यह भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय गरिमा का भी उल्लंघन करता है। शर्मा ने इसे इंडी गठबंधन की संकीर्ण और असभ्य राजनीति का प्रतीक बताया, जो देश की राजनीति को नकारात्मक दिशा में धकेलने का प्रयास कर रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या है मामला
आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है और घुसपैठ हो रही है, तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। इस टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद संदीप मजूमदार नामक एक व्यक्ति ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ नादिया जिले के कृष्णानगर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जो कि अब एक कानूनी मामले का रूप ले चुका है।
माफी की मांग
भजनलाल शर्मा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और समूचे इंडी गठबंधन को इस टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कृत्य भारतीय राजनीति के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं, जो सिर्फ राजनीतिक तकरार और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
भारत की राजनीति में असभ्यता का बढ़ता असर
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उस समय आई है जब देश की राजनीति में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। शर्मा के मुताबिक, यह टिप्पणी राजनीतिक सिख्लियत की कमी और असहिष्णुता को उजागर करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान भारतीय राजनीति की गरिमा को चोट पहुंचाते हैं और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं।
ये भी पढ़ें: Bhajanlal Sharma: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भजनलाल शर्मा का कांग्रेस–RJD पर हमला, बोले– राहुल गांधी माफी मांगें

