Bigg Boss 19: नए कैप्टन बसीर अली पर भड़के अभिषेक बजाज, घर में शुरू हुआ नया विवाद
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही घर के अंदर राजनीति और गुटबाज़ी का दौर तेज हो गया है। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क के बाद जहां घर को नया कैप्टन मिल गया है, वहीं एक कंटेस्टेंट ने उसके खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। दिलचस्प बात ये है कि ये वही कंटेस्टेंट हैं जो पहले हफ्ते में भी अपने व्यवहार की वजह से चर्चा में बने रहे थे।
शो की थीम इस बार “राजनीति” रखी गई है, और पहले ही दिन साफ कर दिया गया था कि घरवाले अपनी सरकार खुद चलाएंगे। ऐसे में नॉमिनेशन हो या कैप्टेंसी हर बार घरवालों के फैसले से ही आगे बढ़ेगा खेल। लेकिन नए कैप्टन के सामने शुरुआत से ही बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
कैप्टेंसी टास्क बना विवाद का कारण
इस हफ्ते बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क में घरवालों से अपनी या घर की कोई चीज़ कुर्बान करने को कहा। पहले राउंड में बसीर अली ने दो सेब देकर कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल की, वहीं दूसरे राउंड में अभिषेक बजाज ने कैप्टन बनने के लिए अपना बेड कुर्बान कर दिया।
तीसरे राउंड में मामला और गरमा गया जब बिग बॉस ने घरवालों से जिम छोड़ने की मांग की। सभी ने इंकार किया लेकिन नेहल और आवेज ने अचानक दौड़ लगाकर सबको चौंका दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने जिम छोड़ने से इनकार कर दिया जिससे बिग बॉस भड़क गए। नतीजा यह हुआ कि कैप्टेंसी की रेस में सिर्फ दो नाम बचे बसीर अली और अभिषेक बजाज।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
धक्का-मुक्की के बीच बसीर बने नए कैप्टन
फाइनल टास्क में दोनों कंटेस्टेंट्स को स्टूल्स पर खड़े होकर रस्सियां जोड़नी थीं। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई लेकिन आखिरकार बसीर अली ने अभिषेक को मात देकर कैप्टेंसी अपने नाम कर ली। घरवालों के बड़े हिस्से ने बसीर को सपोर्ट भी किया।
बसीर की कैप्टेंसी के खिलाफ अभिषेक का विद्रोह
बसीर अली को कैप्टन बनने पर जहां ज्यादातर घरवालों का सपोर्ट मिला, वहीं अभिषेक बजाज ने उनका विरोध शुरू कर दिया। अभिषेक ने साफ शब्दों में कहा कि वह बसीर की कैप्टेंसी में “कोई भी काम नहीं करेंगे”। गौरतलब है कि पहले हफ्ते से ही अभिषेक के एटीट्यूड को लेकर कई घरवाले नाखुश दिखाई दिए थे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या दोहराएंगे कुनिका का इतिहास?
पहले हफ्ते में तान्या मित्तल के बायस्ड फैसले से कुनिका सदानंद को कैप्टेंसी मिली थी, लेकिन महज़ दो दिन में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अब देखना ये है कि अभिषेक की जिद और विरोध के बीच क्या बसीर अली पूरे हफ्ते सफलतापूर्वक घर चला पाएंगे या फिर उन्हें भी जल्दी कैप्टेंसी छोड़नी पड़ेगी।

