Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़ा उलटफेर, ये अंडरडॉग बना हफ्ते का 'बॉस', फैंस भी हुए शॉक्ड

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार घर से कोई बाहर नहीं गया, लेकिन एक अंडरडॉग कंटेस्टेंट ने सबको चौंकाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। जहां कुछ सदस्य शुरुआत से ही शो में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं, वहीं एक शांत खिलाड़ी ने सबको पीछे छोड़ते हुए ‘बॉस मीटर’ जीत लिया है।
बसीर अली, जीशान और अमाल मलिक जैसे दिग्गज कंटेस्टेंट्स के बीच इस हफ्ते दर्शकों ने एक ऐसा नाम चुना है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। मृदुल तिवारी ने कमाल का पलटवार करते हुए इस हफ्ते का ‘बॉस मीटर’ जीत लिया और शो के ऑफिशियल पेज पर उन्हें ‘इस हफ्ते का असली बॉस’ घोषित किया गया है।
ये भू पढ़ें: Disha patani House firing: बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
तीसरे हफ्ते का बॉस मीटर विनर बने मृदुल तिवारी
हर हफ्ते मेकर्स द्वारा ‘बॉस मीटर’ नाम का एक पोल सोशल मीडिया पर करवाया जाता है, जिसमें पांच चुने गए कंटेस्टेंट्स में से दर्शक अपने फेवरेट को वोट करते हैं। इस हफ्ते बॉस मीटर के लिए जिन नामों को नॉमिनेट किया गया था, उनमें गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक और अश्नूर कौर शामिल थे।
गौरव, अमाल और अभिषेक को पछाड़ते हुए मृदुल ने फाइनल राउंड में जगह बनाई और आखिरकार JioCinema ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की कि इस हफ्ते के घर के असली बॉस मृदुल हैं।
ये भू पढ़ें: Mirai Review: सिनेमाघरों में गूंजा ‘जय श्री राम’, तेजा सज्जा की Mirai ने पहले दिन मचाया धमाल
मृदुल तिवारी का अब तक का बिग बॉस सफर
मृदुल तिवारी ने Bigg Boss 19 में शुरुआत में एक अंडरडॉग की तरह गेम खेला। पहले हफ्ते में वह ज्यादातर नटालिया के आसपास ही नजर आए। दूसरे हफ्ते में कुनिका सदानंद ने उन्हें नॉमिनेशन में डालकर उनके गेम को थोड़ी स्पीड दी, लेकिन वे फिर से लो प्रोफाइल हो गए।
जब शहबाज बदेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, तो लगा कि मृदुल अब एक्टिव हो जाएंगे, लेकिन एक झगड़े के बाद वे दोबारा बैकफुट पर चले गए। हालांकि, घर के भीतर भले ही मृदुल फिलहाल शांत खिलाड़ी के तौर पर दिख रहे हों, लेकिन बाहर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, जिसने उन्हें इस हफ्ते घर का ‘किंग’ बना दिया है।
ये भी पढ़ें: Mirai Review: सिनेमाघरों में गूंजा ‘जय श्री राम’, तेजा सज्जा की Mirai ने पहले दिन मचाया धमाल
दर्शकों की पसंद ने चौंकाया सभी को
दर्शकों की पसंद इस बार काफी चौंकाने वाली रही। जहां सबको लग रहा था कि बसीर या अमाल बाजी मारेंगे, वहीं मृदुल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीत लिया। यह जीत साबित करती है कि भले ही कोई कंटेस्टेंट स्क्रीन पर ज्यादा न दिखे, लेकिन दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही असली गेम चेंजर बन सकता है।

