Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन, दो दावेदारों की खत्म हुई जर्नी, नाम जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने तीसरे हफ्ते में एंटर कर चुका है और इस बार वीकेंड का वार बेहद धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन का बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो कई कंटेस्टेंट्स की जर्नी पर फुल स्टॉप लगा सकता है। खास बात ये है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार को सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान होस्ट करती नजर आएंगी।
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिज़ी हैं, इसी वजह से वह इस बार शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, फराह खान कंटेस्टेंट्स को उनके गेम पर जमकर फीडबैक देंगी और घरवालों की क्लास लगाती दिखेंगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
डबल एलिमिनेशन से हिल जाएगा गेम
इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन होगा, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल और नटालिया नॉमिनेशन में हैं। बीते हफ्ते हुए 19 मिनट टाइमिंग टास्क में अभिषेक बजाज की गलती से आवेज और नगमा डिसक्वालीफाई हो गए थे, वहीं नटालिया सबसे पीछे रहने के कारण नॉमिनेशन में आ गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंड्स में नटालिया को बाहर करने के लिए सबसे ज्यादा यानी 62.8% वोट्स मिले हैं, जबकि नगमा के खिलाफ 24.6% वोट्स पड़े हैं। इस तरह मृदुल इस हफ्ते पूरी तरह सुरक्षित माने जा रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फराह खान लगाएंगी कंटेस्टेंट्स की क्लास
इस वीकेंड के वार में फराह खान खास तौर पर बसीर अली और नेहल को फटकार लगाती नजर आएंगी। दरअसल, दोनों ने हाल ही में शो के एक अन्य कंटेस्टेंट और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक पर बैड टच का इल्जाम लगाया था, जिस पर फराह खान उन्हें खरी-खोटी सुनाती दिखेंगी।
मृदुल और नटालिया की लव स्टोरी भी इसी हफ्ते खत्म होती नजर आ रही है, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड्स में नटालिया का सफर यहीं थमता दिख रहा है। वहीं, पॉपुलर होने के बावजूद नगमा की जर्नी भी इस हफ्ते खतरे में है।
ये भी पढ़ें: Mirai Review: सिनेमाघरों में गूंजा ‘जय श्री राम’, तेजा सज्जा की Mirai ने पहले दिन मचाया धमाल
शो में बढ़ रही है टेंशन
बिग बॉस 19 का ये तीसरा हफ्ता घरवालों के लिए बेहद टफ साबित हो रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अब भी गेम में अपनी स्ट्रैटेजी सेट नहीं कर पाए हैं, वहीं कुछ घरवाले लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। ऐसे में वीकेंड का वार का यह एपिसोड दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

