Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में आया पहला वाइल्ड कार्ड, शहनाज गिल के भाई ने ली धमाकेदार एंट्री
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ इस सीजन से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। नए-नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव ने शो को लगातार सुर्खियों में रखा है। अब शो में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है, क्योंकि पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री करने वाला है।
इस खबर ने फैन्स को और भी एक्साइटेड कर दिया है, क्योंकि ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा हैं। लंबे समय से उनकी एंट्री को लेकर अटकलें थी और अब आखिरकार ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनका ग्रैंड वेलकम होने जा रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शुरुआत में छूट गया था मौका
शहबाज बादेशा का नाम सीजन के प्रीमियर एपिसोड से ही सुर्खियों में था। माना जा रहा था कि वह शुरुआत से ही शो का हिस्सा बनेंगे, लेकिन वोटिंग में पिछड़ जाने के कारण उन्हें बिग बॉस हाउस में जगह नहीं मिल पाई। इस फैसले से उनके फैन्स बेहद निराश हो गए थे क्योंकि वे उन्हें खेलते देखने के लिए उत्साहित थे।
सीक्रेट रूम की अफवाहें
शो शुरू होने के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर यह खबरें फैलने लगीं कि शहबाज सीक्रेट रूम में मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। अब जब उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री कन्फर्म हो चुकी है, तो फैन्स का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘वीकेंड का वार’ में होगी एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज की एंट्री सलमान खान के साथ आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में दिखाई जाएगी। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स हमेशा गेम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
पहले भी दिख चुके हैं बिग बॉस में
यह पहली बार नहीं है जब शहबाज ‘बिग बॉस’ हाउस में नजर आएंगे। सीजन 13 के दौरान वह फैमिली वीक में अपनी बहन शहनाज गिल का सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस समय उनकी बिंदास और मस्तीभरी अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
हुकुम का इक्का साबित हो सकते हैं शहबाज
इस बार शहबाज को बतौर फुल-टाइम कंटेस्टेंट खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिला है। वे अपनी पर्सनालिटी और स्ट्रॉन्ग गेमप्ले के जरिए दर्शकों को प्रभावित कर सकते हैं। फैंस को उनसे पहले से ही काफी उम्मीदें हैं और उनकी एंट्री शो के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

