Rajasthan Floods: राजस्थान में बाढ़ का कहर! चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Rajasthan Floods: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। चंबल नदी उफान पर है और कई जगह जलभराव से लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर बने लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर तेज हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है, वहीं बचाव दल चौकन्ने हैं।
पढें: राजस्थान में PM मोदी का ‘गेम चेंजर’ दौरा, क्या BJP को मिलेगा बड़ा फायदा?
अजमेर और भीलवाड़ा में बिगड़े हालात
अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने से कॉलोनियों में पानी घुस गया। करीब 1000 घर जलमग्न हो गए, जिससे लोग छतों पर शरण लेने पर मजबूर हो गए। भीलवाड़ा में नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
धौलपुर और दौसा में संकट गहराया
धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। वहीं दौसा के लालसोट में एनीकट की दीवार टूटने से जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं। उदयपुर में एक युवक सेल्फी लेते समय उदयसागर झील में गिर गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एनडीआरएफ और एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं। अब तक 1155 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वर्तमान में राज्य में एनडीआरएफ की 7, एसडीआरएफ की 62 और सिविल डिफेंस की टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावा 21,000 से ज्यादा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर भी एयरलिफ्ट कर लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फसलों और संरचनाओं को भारी नुकसान
खरीफ फसलें बर्बाद हो रही हैं। राज्य सरकार ने फसल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और क्षतिग्रस्त स्कूल, सड़कें, पुल और स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के प्रस्ताव मंजूर किए हैं। अब तक 180.67 करोड़ रुपये के 8,867 कामों को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा बचाव उपकरणों के लिए 19.45 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है।
सामान्य से 62% ज्यादा बारिश
इस बार प्रदेश में 608.65 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 62.50% अधिक है। अजमेर, कोटा, टोंक, नागौर, जयपुर और जोधपुर समेत 22 जिलों में बारिश असामान्य श्रेणी में दर्ज की गई है।
Read More: Rajasthan News: शिक्षक दिवस पर मदन दिलावर का तोहफा, छात्रों के लिए शुरू हुई ‘ऑन डिमांड परीक्षा’
मुख्यमंत्री की अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बहते पानी और जलाशयों के पास जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

