Bigg Boss 19: सलमान खान नहीं होंगे अकेले होस्ट! इस बार मंच साझा करेंगे ये 3 बॉलीवुड सितारे

Bigg Boss 19: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और विवादों से भरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर से दर्शकों के बीच तहलका मचाने को तैयार है। सीजन 19 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हर अपडेट पर नजरें गड़ाए बैठे दर्शकों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है इस बार शो की कमान केवल सलमान खान के कंधों पर नहीं होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 19 का यह सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन हो सकता है, जो पांच महीने से भी ज्यादा चलेगा। ऐसे में सलमान खान शो को पूरे सीजन होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह कुछ अन्य मशहूर फिल्मी सितारे मंच संभालेंगे, जो शो में नया तड़का लगाएंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन इस बार सलमान के साथ बिग बॉस होस्ट करता नजर आएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस बार अकेले नहीं होंगे भाईजान!
बिग बॉस से जुड़े एक पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज की मानें तो सलमान खान इस बार सिर्फ तीन महीने तक शो होस्ट करेंगे। उनका कॉन्ट्रैक्ट सीमित समय के लिए ही साइन हुआ है। ऐसे में मेकर्स ने प्लान किया है कि बाकी सीजन को पूरा करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को होस्टिंग के लिए जोड़ा जाएगा।
ये सितारे संभाल सकते हैं बिग बॉस का मंच
फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर के नाम इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी का एक सीजन होस्ट किया था। अनिल कपूर भी ओटीटी वर्जन में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। वहीं फराह खान कई बार ‘वीकेंड का वार’ की जिम्मेदारी उठा चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि मेकर्स इस बार शो को हर हफ्ते नए होस्ट के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फिनाले में फिर दिखेंगे सलमान खान
हालांकि शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर अभी से फैसला ले लिया गया है। चाहे शो को बीच में कोई भी होस्ट करे, लेकिन फिनाले की मेजबानी एक बार फिर भाईजान यानी सलमान खान ही करेंगे।
अगस्त में हो सकता है धमाकेदार आगाज़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 19 का प्रीमियर अगस्त 2025 के अंत तक हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस सीजन में नई होस्टिंग स्टाइल और लंबी अवधि के चलते दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है।
फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस से जुड़े कंटेस्टेंट्स, होस्ट्स और फॉर्मेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान के साथ मंच साझा करने वाले ये नए चेहरे क्या शो की टीआरपी को और ऊपर ले जाएंगे?
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

