Bigg Boss 19 Nominations: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते घर छोड़ेंगे दो बड़े चेहरे! जानिए डबल एलिमिनेशन में किसका सफर होगा खत्म?

Bigg Boss 19 Nominations: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। इस बार शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आने वाला है। जहां शुरुआत के दो हफ्तों में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ, वहीं तीसरे हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो-दो सदस्य शो से बाहर होंगे। इस ट्विस्ट ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों की भी उत्सुकता बढ़ा दी है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में हुए घमासान ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। कंटेस्टेंट्स के बीच खींचतान, कटाक्ष और आरोप-प्रत्यारोप ने सबका ध्यान खींचा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में चार बड़े नाम शामिल हैं और उन पर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
तीसरे हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट
तीसरे हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क घरवालों के बीच खूब ड्रामा लेकर आया। इस टास्क में सभी ने दो-दो की जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया। नियम था कि लड़की को आईने के सामने मेकअप रूम में रहना था, जबकि लड़के को स्कूटर पर बैठकर 19 मिनट की काउंटिंग करनी थी। इसी दौरान बाकी घरवालों को उन्हें डिस्टर्ब करने की अनुमति दी गई थी।
इस टास्क के दौरान अभिषेक अकेले बैठकर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की काउंटिंग कर रहे थे, जिसके चलते दोनों सीधे-सीधे डिसक्वालिफाई होकर नॉमिनेट हो गए। वहीं काउंटिंग में सबसे ज्यादा गड़बड़ी मृदुल और नटालिया की जोड़ी से हुई। नतीजतन, इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में चार कंटेस्टेंट्स शामिल हुए जिसमें आवेज, मृदुल, नगमा और नटालिया का नाम शामिल है।
नॉमिनेशन टास्क बना जंग का मैदान
नॉमिनेशन टास्क के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल की बहस ने। कुनिका ने तान्या को कहा कि तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया। इस बयान ने घर का माहौल और भी गरमा दिया। दोनों के बीच का झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि घरवाले भी चौंक गए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सलमान खान का डबल झटका
अब जबकि लगातार दो हफ्तों तक कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ, बिग बॉस मेकर्स ने तीसरे हफ्ते में डबल एविक्शन का ऐलान कर दिया है। शो के एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है कि इस बार एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स घर से बाहर होंगे। सलमान खान का यह डबल झटका सभी घरवालों के रिश्तों और समीकरणों को हिला देगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिग बॉस 19 में बदलते रिश्ते
तीसरे हफ्ते तक आते-आते घर में बने ग्रुप्स भी धीरे-धीरे टूटने लगे हैं। जहां तान्या और कुनिका अब कड़े दुश्मन बन चुके हैं, वहीं अमाल और बसीर की दोस्ती में भी दरार आ गई है। दूसरी ओर, आवेज भी अभिषेक की हरकत से खासे नाराज़ दिखे। यानी, आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी धमाकेदार लड़ाई-झगड़े और नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

