Bihar Election 2025:लोक पोल सर्वे में महागठबंधन आगे, NDA कितनी सीटें जीत सकता है?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो गई है और हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में लगा है। ऐसे में लोक पोल (Lok Poll) द्वारा जारी किए गए एक चुनाव पूर्व सर्वे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस सर्वे में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 118 से 126 सीटों का अनुमान दिया गया है, जबकि NDA को 105 से 114 सीटों तक सीमित दिखाया गया है।
हालांकि इस एजेंसी के पिछले सर्वेक्षणों और उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार के अनुमान सही साबित होंगे। बिहार के चुनावी समीकरण और एजेंसी की विश्वसनीयता पर विशेषज्ञों की निगाहें हैं।
पढ़ें: बिहार की 75 लाख महिलाओं को PM मोदी-CM नीतीश की सौगात! सीधे खाते में आएंगे ₹10,000
लोक पोल का ट्रैक रिकॉर्ड: सही या गलत?
लोक पोल सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के सहयोग से काम करता है और पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में चुनाव पूर्व सर्वे कर चुका है। हालांकि, इन सर्वेक्षणों की सटीकता अक्सर सवालों के घेरे में रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर विपुल ने लोक पोल के पिछले चुनावों के नतीजों की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के 2023 के चुनाव शामिल हैं।
- हरियाणा: लोक पोल ने बीजेपी को 20-29 सीटें और कांग्रेस को 58-65 सीटें दीं, जबकि असली नतीजे में बीजेपी 48 और कांग्रेस 40 सीटों पर रही।
- मध्य प्रदेश: लोक पोल ने बीजेपी को 84-98 सीटें और कांग्रेस को 130-142 दी, जबकि असल में बीजेपी ने 163 और कांग्रेस 66 सीटें जीतीं।
- छत्तीसगढ़: लोक पोल ने कांग्रेस को 56-60 सीटें और बीजेपी को 25-29 दीं, लेकिन असली नतीजे में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की।
- झारखंड: लोक पोल ने NDA को 36-42 और इंडिया गठबंधन को 41-44 सीटें दी, जबकि असल में जेएमएम गठबंधन ने 47 और BJP 25 सीटें जीतीं।
इन उदाहरणों से साफ है कि लोक पोल का पिछले कई राज्यों में अनुमान बिल्कुल सही नहीं रहा है और एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बिहार चुनाव में लोक पोल का अनुमान
बिहार के चुनाव पूर्व सर्वे में लोक पोल ने महागठबंधन को 118-126 सीटें और NDA को 105-114 सीटें दी हैं। वोट शेयर के अनुमान के मुताबिक महागठबंधन को 39%-42% और NDA को 38%-41% वोट मिलने का अनुमान है। हालांकि, यह अंतर बेहद कम है, लेकिन सीटों की संख्या में महागठबंधन का बढ़त लेना तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ा नैरेटिव सेट करता है। लेकिन पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या ये अनुमान सही साबित होंगे या नहीं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

