PM Modi Mann ki Baat: सीधे गोली मारकर ले ली जाए हमारी जान… पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह के साहस को किया याद

PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 126वें एपिसोड के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह हर भारतीय, खासकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश के लिए फांसी पर चढ़ने से पहले भगत सिंह ने अंग्रेजों को एक पत्र लिखा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि अमर शहीद भगत सिंह हर भारतीय, खासकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। निडरता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। देश के लिए फांसी पर चढ़ने से पहले भगत सिंह ने अंग्रेजों को एक पत्र लिखा था।
पढ़े : राष्ट्रसेवा, त्याग और अनुशासन… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मन की बात में संघ की तारीफ
उन्होंने कहा था, “मैं चाहता हूं कि आप मेरे और मेरे साथियों के साथ युद्धबंदियों जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फाँसी पर नहीं, बल्कि गोली मारकर ली जाए।” यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बेहद संवेदनशील थे और उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्वदेशी उत्पादों से ही मनाएं त्योहार : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर हम इस त्योहार को केवल स्वदेशी उत्पादों से मनाने का संकल्प लें, तो आप देखेंगे कि हमारे त्योहारों का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा। ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपना खरीदारी मंत्र बनाएं।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उन्होंने कहा, “हमेशा के लिए संकल्प लें कि केवल देश में बनी चीजें ही खरीदेंगे। हम केवल वही घर ले जाएंगे जो देश के लोगों ने बनाया है। हम केवल उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करेंगे जिनमें देश के नागरिक की मेहनत हो।”
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खादी के प्रति देश का आकर्षण काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वर्षों में खादी की बिक्री में काफी वृद्धि देखी गई है। मैं आप सभी से 2 अक्टूबर को एक खादी उत्पाद ज़रूर खरीदने का आग्रह करता हूं। गर्व से कहिए – ये स्वदेशी हैं।

