Bihar Chunav 2025: महागठबंधन में बनी या फिर ठनी? RJD-कांग्रेस में चेहरे और सीटों पर तकरार, क्या होगी सुलह?
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के अंदर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह 2020 की तर्ज पर बिहार में कम से कम 70 सीटें चाहती है और वो भी जिताऊ सीटें। वहीं, आरजेडी इस पर सहमत नहीं दिख रही है। मामला सिर्फ सीट बंटवारे तक ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी उलझा हुआ है।
दिल्ली से पटना तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच कई दौर की बैठकों के बावजूद स्थिति साफ नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने इस बार संकेत दे दिए हैं कि वह बिहार की राजनीति में अब ‘फ्रंटफुट’ पर खेलने के मूड में है।
सीट बंटवारे में ’70 का चक्कर’
कांग्रेस ने महागठबंधन के सामने शर्त रखी है कि उसे 70 सीटें दी जाएं और इनमें से अधिकांश जिताऊ सीटें हों। कांग्रेस का कहना है कि 2020 में भी उसे इतने ही सीट मिले थे और इस बार वह इससे कम पर तैयार नहीं होगी। वहीं, आरजेडी को यह शर्त हजम नहीं हो रही। अब महागठबंधन इस पेच में फंसा है कि कांग्रेस की मांग मानी जाए या सीएम चेहरा तेजस्वी यादव पर टिके।
Read More: MVPY Scheme Bihar: बिहार में बुजुर्गो को अब हर महीने मिलेंगे 1100 रुपये पेंशन, जानें कैसे मिलेगा लाभ
सीएम फेस पर पेंच बरकरार
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच कई मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस का रुख है कि सीएम फेस पर अभी फैसला जल्दबाजी होगा। वहीं, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान दिया कि महागठबंधन के अंदर सीएम फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। तेजस्वी यादव ही चेहरा हैं और वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
Read More: Bihar politics: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू में हलचल, क्या नीतीश के बेटे निशांत की होगी एंट्री?
कांग्रेस का बदला अंदाज
पहले कांग्रेस को लालू यादव के दरबार में मुद्दों पर बातचीत करनी पड़ती थी, लेकिन अब कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली बदल ली है। पार्टी अब आरजेडी से अपनी शर्तों पर मोलभाव करने के मूड में है। पटना की बैठकों से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में तेजस्वी यादव को बुलाकर यह साफ संदेश भी दे दिया है कि अब वह पीछे हटने वाली नहीं है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
15 सितंबर की बैठक पर नजर
पटना में 15 सितंबर को महागठबंधन की बड़ी बैठक होने वाली है। उससे पहले ही कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि 70 से कम सीटें स्वीकार नहीं की जाएंगी। साथ ही, पार्टी उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी दबाव बना रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन इस खींचतान को सुलझा पाता है या सीट और सीएम फेस पर मामला और उलझेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
नतीजा
बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन का सियासी गणित जटिल होता जा रहा है। कांग्रेस सीटों और पद को लेकर सख्त रुख में है, जबकि आरजेडी तेजस्वी यादव को निर्विवाद सीएम फेस मान रही है। आने वाली बैठकें तय करेंगी कि बात बनेगी या महागठबंधन में दरार गहरी होगी।

