
Bihar politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर तेजस्वी यादव के बयान पर सीधा हमला किया है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी से कहा है कि उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि अगर चारा घोटाला नहीं हुआ होता, तो आज बिहार का विकास कहां तक पहुंच गया होता।
पढे: JDU को झटका, चिराग की बल्ले-बल्ले! बिहार NDA में सीटों के लिए ‘बड़ा भाई-छोटा भाई’ का दौर खत्म
चारा घोटाला का जिक्र, तेजस्वी पर निशाना
गिरिराज सिंह ने अपने बयान में आरोप लगाया कि चारा घोटाले में जो पैसा बर्बाद हुआ, उस पैसे से बिहार का विकास और भी तेजी से हो सकता था। उन्होंने कहा कि उस पैसे का उपयोग गरीबों के लिए घर, शौचालय और नल-जल योजनाएं लाने में किया जा सकता था।
गिरिराज सिंह के अनुसार, “लालू यादव द्वारा खाया गया पैसा अगर बिहार के विकास में लगा होता, तो आज बिहार की तस्वीर पूरी तरह से अलग होती।” उनका यह बयान सीधे तौर पर लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पीएम मोदी के काम की तारीफ
गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने दावा किया कि मोदी जब भी बिहार आते हैं, तो राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की नई-नई योजनाएं लाते हैं। इस बार भी पीएम मोदी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।
पाकिस्तान पर जीत से खुश हुए गिरिराज
गिरिराज सिंह ने हाल ही में एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई भी दी। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले की सराहना की कि उन्होंने अपनी जीत शहीदों को समर्पित की। यह कहते हुए कि यह सिर्फ एक सच्चा भारतीय ही कर सकता है, उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि “पाकिस्तान को डूब मरना चाहिए।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

