Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य-शहर

Bijnor UP Latest Crime News: बिजनौर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bijnor UP Latest Crime News: एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,और मौके से फरार हो गया।पीड़ित किशोरी ने आप बीती अपने परिजनों को बताई तो परिजन थाने पहुंच गए।रेहड़ इलाके में जंगल में बकरियां चराने गई एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर 376-पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी बुजुर्ग को जेल भेजने की कवायद में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र का है,जहां एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में सूचना दी की 6 मई को उसकी 13 वर्षीय किशोरी बकरी चराने जंगल में गई थी।जंगल में पहले से ही मौजूद 65 वर्षीय लोलिन सिंह,सैनी पुत्र डालचंद निवासी कल्लूवाला थाना रेहड़ अपने पशु चरा रहा था। 13 वर्षीय किशोरी को देख उसकी नियत खराब हो गई और उसने 13 वार्षिक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।और किसी को बताएं जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर के चलते 2 दिन तक किशोरी ने परिवार को कुछ नहीं बताया। बुधवार की शाम को पीड़िता ने अपनी मां को आप बीती सुनाई।पीड़िता की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर सीओ अर्चना सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंची, और किशोरी से घटना के सम्बंध में पूछताछ की।

रेहड़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने बताया की आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।और उसे गिरफ्तार कर न्ययालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरा परिवार सहमा हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने पुलिस टीम को साथ लेकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी लोलिन सिंह सैनी पुत्र डालचंद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Naeem Ansari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button