Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Independence Day 2024 Celebration: भाजपा सांसद अरुण गोविल फहरा रहे थे तिरंगा, तभी खुल गई गांठ

BJP MP Arun Govil was hoisting the tricolor when the knot came loose

Independence Day 2024 Celebration: उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से सांसद और टीवी के राम अरुण गोविल ने आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अरुण गोविल ने कहा कि भले ही आज हम स्वतंत्र हैं, लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि हम मानसिक रूप से कितने मजबूत और स्वतंत्र हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। जब अरुण गोविल राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे, तभी एक अप्रिय घटना घटी। दरअसल, घटना ये घाटी की तिरंगा ऊपर खंभे पर ही अटक गया। इसके बाद भाजपा सांसद अरुण गोविल ने रस्सी को जोर से खींचा तो तिरंगा नीचे गिर गया। लेकिन, इस पर ध्यान दिए बिना अरुण गोविल लोगों का अभिवादन स्वीकार करने लगे।

अरुण गोविल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

तिरंगा जैसे ही नीचे गिरा, एक बीजेपी कार्यकर्ता ने तिरंगे को बीच में पकड़ लिया और उसे नीचे नहीं गिरने दिया। इसके बाद तिरंगे को फिर से खंभे से बांध दिया गया। इस मौके पर अरुण गोविल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज हमें यह सोचना चाहिए कि भले ही हम स्वतंत्र हैं, लेकिन हमने खुद को मानसिक रूप से कितना मजबूत और स्वतंत्र बनाया है।

अरुण गोविल ने आगे कहा कि, “आज हमारे पास आदरणीय प्रधानमंत्री जी के रूप में एक बहुत अच्छा नेता है। उन्होंने देश के विकास का संकल्प लिया है। इसमें उनका साथ दें और उनके हाथ मजबूत करें। आज हमारे देश को जरूरत है कि हम सब अपने लिए और समाज के हर क्षेत्र में मिलकर बेहतर काम करें और देश को तेजी से आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। हमें आज यह संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि, हम अपने देश से जाने जाते हैं। अगर देश मजबूत और सशक्त है तो हमें अपने देश को इतना मजबूत बनाना चाहिए कि उसमें अपने देश के लिए और दूसरों के लिए भी सबकुछ हो। पीएम मोदी का नेतृत्व आज पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button