Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्य-शहर

Air India Flight News: फ्लाइट में बम… टॉयलेट में मिला ऐसा नोट, न्यूयॉर्क जा रहा विमान वापस मुंबई लौटा

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान को वापस मुंबई में उतार दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला है। साथ ही विमान में बम होने की धमकी भी मिली है। सुरक्षा कारणों से विमान को वापस मुंबई में उतार दिया गया है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। विमान में कुल 322 लोग सवार थे।

Air India Flight News: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान जब उड़ान भर रहा था, तभी शौचालय में बम की धमकी वाला नोट मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी के बाद विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लाया गया। इस विमान में 320 से ज़्यादा लोग सवार थे। बाद में इसे सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतारा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की।

पढ़े : तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, 20 मिनट में लूटे 25 करोड़ के जेवरात

पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक यात्री को टॉयलेट के अंदर एक नोट मिला, जिस पर लिखा था ‘फ्लाइट में बम है।’ इसे देखकर वह चिंतित हो गया और उसने तुरंत क्रू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

विमान की सुरक्षित लैंडिंग

अधिकारी ने बताया कि अभी तक विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में 322 लोग सवार थे, जिनमें 19 क्रू मेंबर शामिल थे। एयर इंडिया के मुताबिक, सोमवार को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान संख्या एआई119 के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला था।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद फ्लाइट मुंबई लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाइट सुबह 10.25 बजे सुरक्षित मुंबई लौट आई।

एयरलाइन के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फ्लाइट की जरूरी जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। अब फ्लाइट मंगलवार सुबह 5 बजे संचालित होगी। सभी यात्रियों को तब तक होटल में ठहरने, खाने-पीने और अन्य सहायता की पेशकश की गई है। ग्राउंड पर हमारे सहयोगी इस व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम समय में कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमेशा की तरह, एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सबसे आगे रखता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button