By-Election Result: इस देश में चुनाव तो हर समय होते ही रहते हैं। भारत चुनाव के लिए ही जाना जाता है और यहां के लोग चुनाव के बिना रह नहीं पाते और नेताओं की तो बात ही मत पूछिए। लेकिन यह है कि बीजेपी इस देश की पहली पार्टी है जो हर समय चुनाव के लिए ही उतावली रहती है। मानो बीजेपी ने चुनाव के लिए एक अलग से विंग ही तैयार कर रखी हो।

Read: Ghosi ByPoll: कोई जीते कोई हारे हो घोसी के चुनौवा में..
छह राज्यों की सात विधान सभा सीटों पर चुनाव पांच तारीख को हुए थे। आज उसके परिणाम निकल रहे हैं। खबर के मुताबिक त्रिपुरा की दोनों सीटें धनपुर और बॉक्स नगर सीट बीजेपी के पक्ष में चली गई है। बीजेपी को यहां से जीत हासिल हुई है। बीजेपी के लिए यह बड़ी बात है। त्रिपुरा में है। यहां वाम दलों से बज की लड़ाई हुई थी। वाम दलों के समर्थन में इंडिया के सभी सहयोगी दल एक साथ खड़े थे। त्रिपुरा की इस जीत को एनडीए की जीत के रूप में देखा जा रहा है जबकि त्रिपुरा में इंडिया की हार बताई जा रही है।
झारखंड की डुमरी सीट पर भी चुनाव हुए थे। यह गिरिडीह जिले की सीट है। यहां से मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने बेबी देवी को अपना उम्मीदवार उतारा था। बेबी देवी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी से हुआ था। बता दें कि यहां से पहले झामुमो नेता जगरनाथ महतो विधायक थे लेकिन उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। झामुमो ने जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मैदान में उतारा था। मुख्यमंत्री सोरेन इसका प्रचार भी करते रहे हैं। उधर एनडीए की तरफ से आजसू ने यशोदा देवी को मैदान में उतारा था। चुनाव के दौरान काफी टक्कर का माहौल था। लेकिन आज मतगणना के दौरान दोनों गुटों की सांसे फूली हुई है। कभी एनडीए की उम्मीदवार आगे निकल रही हैं तो कभी इंडिया की उम्मीदवार आगे दौड़ती नजर आ रही है। लगता है जैसे इंडिया और एनडीए के बीच रेस जारी हो।
उत्तराखंड में बागेश्वर सीट पर भी चुनाव हुए थे, आज मतगणना जारी है। इस सीट पर बीजेपी के चन्दन दास पहले चुनाव जीते थे। वे मन्त्र भी बनाये गए थे। अप्रैल महीने में उन का निधन हुआ और फिर यह सीट खाली हो गई थी। पांच सितम्बर को यहां भी चुनाव कराये गए थे। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी की तरफ से चन्दन राम दास की पत्नी पारवती दास मैदान में थी तो कांग्रेस की तरफ से बसंत कुमार मैदान में खड़े थे। दोनों के बीच जोड़दार मुकाबला था। दोनों के अपने समर्थक थे और दोनों की जीत की सम्भावना बनी हुई थी। लेकिन आज कांग्रेस आगे बढ़ती दिख रही है। अगर उत्तराखंड की यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई तो बीजेपी के लिए झटका माना जा सकता है।

Read: Political News Update in Hindi | हिंदी समाचार | News Watch India
उधर पश्चिम बंगाल की घूपगुड़ी सीट पर हुए चुनाव का भी मतगणना जारी है। यहां बीजेपी आगे बढ़ती दिख रही है जबकि टीएमसी उम्मीदवार पिछड़ते दिख रहे हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में इज़्ज़त से टीएमसी को जीत मिली थी लेकिन इस उपचुनाव में बीजेपी आगे निकलती दिख रही है। अंतिम परिणाम क्या होंगे यह देखना बाकी है लेकिन कहा जा रहा है कि ममता यह सीट हार जाती है ताे इंडिया के हार के रूप में इसे देखा जा सकता है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। टीएमसी की तरफ से निर्मल चंद्र राय को मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी की तरफ से तापसी मैदान में रही है वही सीएपीम ने ईश्वर चंद्र राय को मैदान में उतार रखा है।
इसके साथ ही केरल की पुथुपल्ली सीट पर भी चुनाव हुए थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चंडी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। चंडी प्रदेश के सीएम भी रह चुके थे। कांग्रेस ने मैदान में चंडी के बेटे को ही मैदान में उतार रखा है। इस सीट पर यूडीएफ और एलडीएफ के बीच मुकाबला है। गिनती चल रही है उसमे चंडी अभी आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
लेकिन संग्राम तो घोसी में छिड़ा हुआ है। यहां बीजेपी और सपा के बीच महामुकाबला है और इस मुकाबले में सपा के उम्मीदवार अब काफी आगे निकल गए हैं। देखना है कि अंतिम परिणाम क्या होते है । इंडिया बनाम एनडीए की लड़ाई में जनता किधर खड़ी दिख रही है इसकी जानकारी आज मिल सकती है।

